चंपारण : सुगौली चीनी मिल में डोंगा पूजन के साथ गन्ना पेरई सत्र का शुभारम्भ

मोतिहारी। गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने वैदिक मंत्रोचार के बीच किया गया। इस अवसर पर इकाई के उप महाप्रबंधक (गन्ना) शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने सभी यंत्रों, तौल सेतुओं, गन्ना लाये हुए किसान, गाड़ीवान एवं बैलों की पूजा की। मौके पर सुगौली प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नुतन किरन, अंचलाधिकारी कुन्दन कुमार सहित स्थानीय एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहें। एचपीसीएल बॉयोफ्यूल्स लिमिटेड के मुख्य वित्त अधिकारी प्रकाश कुमार, महाप्रबंधक विजय कुमार दीक्षित, उप महाप्रबंधक (अभियंत्रण) योगेन्द्र बहादुर सिंह, उप महाप्रबंधक (उत्पादन) रमेश शुक्ला, गन्ना प्रबंधक संजीव कुमार एवं हरीशचन्द श्रीवास्तव सहित सुगौली इकाई के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। गन्ना उत्पादक किसानों में अनिल दूबे, नागेन्द्र सिंह, विजय कुमार नायक, राम गोपाल खण्डेलवाल, धरमेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र यादव, मो० असहाब आदि सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
महाप्रबंधक विजय कुमार दीक्षित ने बताया कि पेराई सत्र 2024-25 के दौरान 50 लाख क्वींटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। जिसे लगभग 150 दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। कर खने का परिचालन नवम्बर माह में प्रारम्भ होने से किसानों में हर्ष का माहौल है। क्योकि उनको अपना खूंटी गन्ना काटकर मिल में आपूर्ति करने से समय पर खेत खाली होगा। जिसमें आलु, दलहन, तिलहन आदि फसलों की खेती करने का मौका मिलेगा।
महाप्रबंधक विजय कुमार दीक्षित ने बताया कि सही तौल और समय पर भुगतान देने की परम्परा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अनवरत जारी रहेगी। साथ ही किसानों से अपील की गई कि अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना की खेती की जाए क्योकि सुगौली क्षेत्र में कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ के कारण किसानों की अन्य फसलें बर्बाद हो जाती है। मौसम के प्रतिकूल तेवर को गन्ना की फसल सह लेती है इसलिए किसानों को अन्य फसलों की खेती करने की जोखिम से बचना चाहिए।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी