नोएडा स्टेडियम में 40 हजार लोग मनाएंगे छठ पूजा का पर्व

ऋषि तिवारी
नोएडा। प्रवासी महासंघ समिती की तरफ से नोएडा में छठ पूजा के भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। जिसके लिए जगह-जगह घाट भी बनाए जा रहे हैं। जो कि रविवार को आयोजन की जानकारी प्रवासी महासंघ समिती नोएडा के अध्यक्ष आलोक वत्स द्वारा दी गई है और उन्होंने आयोजन में कुमार विश्वास, चित्रा त्रिपाठी समेत तमाम वीआईपी के शामिल होने की बात कही है।

प्रवासी महासंघ नोएडा अध्यक्ष आलोक वत्स द्वारा गई जानकारी के मुताबिक, आयोजन का समय 4 बजे से रात 10 बजे तक होगा। वहीं, 40 हजार लोगों के पूजा में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, पूजन करने वालों के साथ सभी को जोड़ते हुए एक लाख से ऊपर लोग मौजूद होंगे। इसको देखते हुए इंतजाम किए गए हैं। प्रवासी महासंघ नोएडा अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि महासंघ के तमाम लोग सुरक्षा में तैनात होंगे। वहीं, पुलिस द्वारा भी आयोजन में मदद की जाएगी। करीब तीन से 4 टुकड़ियां कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए तैनात होंगी। महासंघ द्वारा ड्रोन से भी सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जाएगी।

कुमार विश्वास, चित्रा त्रिपाठी समेत तमाम लोग होंगे शामिल!

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महेश होंगे। वहीं, प्रवासी महासंघ नोएडा अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि विमला बाथम, जिला अध्यक्ष, जिलाधिकारी, कुमार विश्वास और चित्रा त्रिपाठी को भी आमंत्रित किया गया है। इन तमाम वीआईपी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। छठ पर्व पर सूर्य देव की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। इस पर्व के दौरान महिलाएं पानी में उतरकर पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब भगवान राम और माता सीता वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे, तो उस समय लोगों ने व्रत रखा था और इसके बाद से छठ पर्व मनाने की परंपरा शुरू हुई थी।

  • Related Posts

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कबीर चौरा स्थित…

    Continue reading
    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    गोंडा में चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग