पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया पिंक बूथ का उद्घाटन

ऋषि तिवारी
नोएडा । पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने भंगेल में महिला सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नए पिंक बूथ और नवनिर्मित पुलिस चौकी का शुभारंभ किया है और यह नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थापित 12वां पिंक बूथ है, जो विशेष रूप से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि भंगेल एक संवेदनशील क्षेत्र है और यहां पिंक बूथ की स्थापना से महिलाओं को अपनी समस्याएं साझा करने और समाधान पाने का एक सुरक्षित स्थान मिलेगा। उन्होंने बताया कि बूथ पर महिला पुलिस अधिकारी तत्काल तैनात की जाएंगी, जो महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। यह पहल नोएडा पुलिस की महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल प्रदान करना है।

कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाते हुए स्थानीय स्कूली बच्चों को गिफ्ट वितरित किए गए और सभी छात्र-छात्राओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार, महिला सुरक्षा डीसीपी सुनीति, डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी, एडिशनल डीसीपी हृदेश कठेरिया सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अब छेड़खानी की शिकायत सीधे महिला पुलिसकर्मियों से कर सकेंगी
पिंक बूथ की उपयोगिता को प्रमाणित करते हुए कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 6 की छात्रा परी ने बताया कि इस सुविधा से उन्हें और उनकी सहपाठियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब वे छेड़खानी जैसी घटनाओं की शिकायत सीधे महिला पुलिसकर्मियों से कर सकेंगी या 1090 हेल्पलाइन का उपयोग कर सकेंगी।

  • Related Posts

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    प्रतिपक्ष नेता ने कहा – जंतर मंतर पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद