अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पांडबेश्वर स्टेशन का होगा बड़ा कायाकल्प

आसनसोल (अनूप जोशी) – माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप आसनसोल मंडल के पांडबेश्वर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत महत्त्वपूर्ण उन्नयन के लिए तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य यात्री सुविधाओं और समग्र सेवाओं को बढ़ाना है।

पश्चिम बर्धमान जिले के पांडबेश्वर ब्लॉक में स्थित पांडबेश्वर स्टेशन अंडाल-सेंथिया शाखा लाइन पर एक एनएसजी 5 श्रेणी का स्टेशन है। यह एक महत्वपूर्ण कोयला लोडिंग हब के रूप में कार्य करता है, जो 10 किमी के दायरे में कई ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से घिरा हुआ है। स्टेशन का ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व इसे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण के लिए एक आदर्श श्रेणी वाला स्टेशन बनाता है।
पांडबेश्वर स्टेशन के पुनर्विकास का उद्देश्य भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के व्यापक दृष्टिकोण के साथ कार्यक्षमता और सौंदर्य में सुधार करना है। प्रमुख संवर्द्धनों में स्टेशन तक पहुंच में सुधार और सर्कुलेटिंग क्षेत्र (8717 वर्ग मीटर) के भीतर ट्रॉफिक सर्कुलेशन एक प्रवेश द्वार पोर्च (6.3 वर्ग मीटर) का निर्माण और दिव्यांगजनों के लिए शौचालय सुविधाओं का प्रावधान (4 वर्ग मीटर) शामिल हैं। स्टेशन के अग्रभाग और ऊंचाई में भी महत्वपूर्ण सौंदर्य उन्नयन किया जाएगा।
यात्रियों के आराम और सुविधा को बढ़ाने के लिए एक वातानुकूलित प्रतीक्षालय (231 वर्ग मीटर) और पुरुष और महिला यात्रियों के लिए एक नया इनडोर शौचालय ब्लॉक (62 वर्ग मीटर) बनाया जाएगा। इस परियोजना में पार्किंग क्षेत्र (1895 वर्ग मीटर) का विस्तार करना और संरक्षा तथा पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रैंप के साथ एक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करना भी शामिल है। प्लेटफ़ॉर्म संवर्द्धन, जैसे कि रीसर्फेसिंग और नए प्लेटफ़ॉर्म शेल्टर का निर्माण भी योजना का हिस्सा हैं।

इसके अलावा, इस योजना के तहत अतिरिक्त सुविधाओं में एक अलग प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग काउंटर, रैंप सुविधाएं और दिव्यांगजन यात्रियों के लिए एक अलग पानी का बूथ शामिल हैं। प्लेटफॉर्म 01 और प्लेटफॉर्म 02 के बीच आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए एक लिफ्ट लगाई जाएगी, जो दिव्यांगजनों, बुजुर्ग यात्रियों और सीमित गतिशीलता वाले लोगों की सेवा करेगी। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए दो अतिरिक्त प्लेटफ़ॉर्म शेड उपलब्ध कराए जाएँगे।
उक्त योजना के तहत पुनर्विकास का कार्य तेजी से हो रहा है, जो यात्रियों के अनुभव और परिचालन दक्षता में सुधार के लिए भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उक्त योजना के पूरा होने पर पांडबेश्वर स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं जैसे स्वच्छता, नि:शुल्क वाई-फाई, ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ योजना के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाले कियोस्क, उन्नत यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज आदि शामिल हैं।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित…

    Continue reading
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    जम्मू-कश्मीर सरकार ने आयुष्मान भारत PM-JAY SEHAT स्कीम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?