डॉ. महेश शर्मा बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

ऋषि तिवारी
नोएडा। भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है और इसके चलते सभी कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हुए। भाजपा ने सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की मुहिम शुरू की।

इसी के चलते आज नोएडा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा को सक्रिय सदस्य बनाया। डॉ महेश शर्मा के अभी तक 18660 से ज़्यादा सदस्यों को भाजपा से जोड़ दिया है।

इस मौके पर डॉ महेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के साथ जुड़कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूत करें।

मनोज गुप्ता ने कहा की यह महाअभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के साथ ही सभी को राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने बताया कि यह अभियान आने वाली 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके तहत जो भी पार्टी का कार्यकर्ता व नेता 100 या उससे ज्यादा लोगों को जोड़ेगा, पार्टी उसे सक्रिय सदस्य बनाएगी. सक्रिय सदस्य बनने के लिए किसी भी कार्यकर्ता या फिर नेता को सक्रिय सदस्य का एक फॉर्म भरना होगा और नमो ऐप पर 100 रुपये सदस्यता शुल्क भरने होंगे।

जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के साथ महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, पूर्व अध्यक्ष हरीश चंद्र भाटी, राकेश शर्मा, योगेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला, मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप, ओबीसी अध्यक्ष उमेश यादव आदि कार्यकर्ता साथ रहे।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!