चार साल बाद अचानक जिंदा हो उठी महिला

 दहेज, हत्या, शिनाख्त और जेल के बीच उलझी गुत्थी

 आरा। जिसे चार साल पहले दहेज हत्या के मामले में मृत मान लिया गया था, अब वो जिंदा मिली है। महिला के पिता ने ही उसे मृत बताकर उसके पति और ससुराल वालों पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के जनकपुरिया गांव का मामला है। यहां के रहने वाले अवध बिहारी सिंह की बेटी धर्मशीला देवी की शादी 2015 में बहुआरा छपरा गाव के दीपक सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही धर्मशीला अपने मायके आ गई थी। 29 अक्टूबर 2020 को अवध बिहारी सिंह ने चौरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके दामाद दीपक सिंह, उसके पिता प्रमोद सिंह और भाई रवि शंकर ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी है। उन्होंने खड़ाव सोन नदी से मिले एक महिला के शव को अपनी बेटी का बताकर पहचान भी की थी।
इस मामले में पुलिस ने दीपक सिंह, प्रमोद सिंह और रवि शंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीनों को ढाई से तीन साल की सजा भी हुई। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। इस केस का ट्रायल कोर्ट में चल ही रहा था कि अचानक धर्मशीला जिंदा मिल गई।
धर्मशीला ने बताया कि उसकी शादी के कुछ महीने बाद ही उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद वह पिता के देखभाल के लिए मायके जनकपुरिया चली आई थी। उसके पिता ही उसका शोषण करना चाहते थे। प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके बाद वह डर से घर छोड़कर भाग गई थी। ट्रेन से कटने जा रही थी तो अजय ने उसे बचाया। जय ने उसे अपने साथ रखा और उसकी देखभाल की। इसके बाद उसके पिता ने फंसाने की नीयत से उसके ससुराल वालों पर गलत मुकदमा कर दिया था।
इस मामले में पीरो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि एक मामला सामने आया है, जिसमें विवाहिता की हत्या के बाद उसके ससुर और पति को जेल भेजा गया था लेकिन वह जिंदा बरामद कर ली गई है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अब धर्मशीला को कोर्ट में पेश कर उसका बयान दर्ज कराएगी। पुलिस का कहना है कि धर्मशीला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    • By TN15
    • June 24, 2026
    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    • By TN15
    • June 24, 2026
    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 24, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे