दोस्ती कर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। पुरुष समलैंगिक एप (ग्राइंडर एप) के माध्यम से एक वैज्ञानिक से पहले दोस्ती और उसके बाद मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी, नकदी आदि लूटने वाले एक गैंग के दो बदमाशों को थाना बिसरख पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के एक सोसायटी में रहने वाले वैज्ञानिक ने थाने में दो दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राइंडर एप के माध्यम से उनकी दोस्ती कुछ लोगों के साथ हुई। उक्त लोगों ने वैज्ञानिक को मिलने के लिए अपने पास बुलाया। पीड़ित उनके बताए स्थान पर पहुंचा तो आरोपी वहां पर स्विफ्ट कार लेकर पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें कार में बैठाया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कुछ देर बाद वैज्ञानिक के साथ मारपीट कर उसके पास रखी सोने की चेन, अंगूठी तथा नकदी आदि लूट लिया। बदमाशों ने एटीएम कार्ड की सहायता से उनके खाते से रकम भी निकाली। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना बिसरख पुलिस ने आज इस घटना को अंजाम देने वाले राहुल शर्मा पुत्र नानक शर्मा तथा हिमांशु उर्फ वर्षों पुत्र सुरेन्द्र सिंह को ज्वैलरी, नकदी व घटना में प्रयुक्त कार व नाजायज असलाह कारतूस के साथ वैभव हैरिटेज तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनका एक साथी फरार है। ये लोग जूम कार एप के माध्यम से कार बुक करवाकर घटना को अंजाम देते थे।

डीसीपी ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उनके जाल में फंसे लोगों को समाज में बदनामी का भय दिखा कर धोखाधड़ी करते है। ऑनलाइन ऐप पर प्रोफाइल मैचिंग के बाद चैट करते है, और इस तरह के तथ्य जुटा लेते है जिससे पीड़ित को बाद में ब्लैकमेल किया जा सके। गोपनीय बातों को सार्वजनिक करने के नाम पर पीड़ित को गुमराह करते है जिससे पैसे निकलवा पाए। अभियुक्त खुद की प्रीमियम प्रोफाइल बनाते है ताकि वह प्रमाणित लगे और पीड़ित को इनके इरादों पर शक ना हो।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश