उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर में चुनौतीपूर्ण एवं सशक्त अध्याय लिखने में कामयाब हो पाएंगे ?

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने दूसरी बार आज दिन के 11 बजकर 35 मिनट में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।

 

बी कृष्णा

चतुर्दशी एवं रिक्ता तिथि में लिए गए शपथ ग्रहण के समय  ग्रहों की स्थिति अनुसार बनने वाली कुंडली मीन लग्न की है| तृतीय भाव में शनि, चतुर्थ भाव में चंद्र, राहु, छठे भाव में वक्री गुरु, सप्तम भाव में मंगल, दशम भाव में सूर्य, केतु, एकादश भाव में बुध तथा द्वादश भाव में शुक्र है|

कुंडली का कमजोर पक्ष है- पृष्ठोदय लग्न का उदय एवं लग्न का गण्डान्त में होना| लग्नेश का छठे भाव में होना| लग्न पर मंगल की पूर्ण दृष्टि का होना| चंद्र का राहु के साथ होकर मृत्यु भाग में होना तथा शुक्र का सर्प द्रेष्काण में होना| अष्टमेश का चतुर्थ भाव में होना तथा चतुर्थेश का छठे भाव में होना|

कुंडली का मजबूत पक्ष है- तृतीयेश का तृतीय भाव में होना| नवमेश का दशम भाव में होना| दशमेश का एकादश भाव में होना, दशम भाव पर गुरु की दृष्टि होना तथा दशम में दिग्बली सूर्य का होना|

लग्न का मूल नक्षत्र में होना, चन्द्रमा का ऊर्ध्वमुखी नक्षत्र में होना, मृत्यु भाग में होना, दशम भाव पर गुरु की दृष्टि होना कुंडली को बल प्रदान कर रहे हैं| लग्नेश और एकादशेश की युति में द्वादश भाव का मिलना इसको और भी बल प्रदान कर रहा है| चंद्र का राहु के साथ होना तथा इससे केंद्र में मंगल का होना इनके आक्रामक तेवर का संकेत दे रहा है|

क्या संकेत हैं?

क्या उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर में चुनौतीपूर्ण एवं सशक्त अध्याय लिखने में कामयाब हो पाएंगे ?

योग, लग्न, वार, तिथि एवं ग्रहों के योग से बनने वाले योगों के अनुसार  महत्वपूर्ण संकेत निम्नांकित हैं-

1 – उमर अब्दुल्ला को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा ( इसे उनकी कुंडली के साथ मिलाकर देखा जाना चाहिए)|

2 – स्वयं के मनोदशा में व्यापक बदलाव लाना होगा,

3 – पहले से चली आ रही चुनौतियों का नए सिरे से विश्लेषण करना होगा,

4 – चुनौतियों के मूल को समझना, दुश्मनों से निपटने में आलस्य नहीं बल्कि त्वरित कार्यवाई करना होगा,

5 – धर्म से संबंधित समस्याएं अपना सर उठाएंगी,

6 – केंद्र के साथ संतुलित सम्बन्ध स्थापित करना होगा|

ग्रहों के संकेत को समझते हुए यदि ये ऐसा कर पाएंगे तो  तमाम विषम परिस्थितियों से  प्रदेश को बाहर निकाल कर लाने वाले तो होंगे ही  एक नया एवं सशक्त अध्याय लिखने में भी सफल होंगे|

इस बार इनके एक नए एवं बदले हुए रूप से लोगों का परिचय होगा|

(लेखिका ज्योतिषीयोग और आध्यात्मिक चिंतक हैं)

  • Related Posts

    पहलगाम से सीज़फायर तक उठते सवाल

    अरुण श्रीवास्तव भारत के स्वर्ग कहे जाने वाले…

    Continue reading
    युद्ध और आतंकवाद : हथियारों का कारोबार! 

    रुबीना मुर्तजा  युद्ध  आमतौर पर दो या दो …

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मतलोडा में अवैध नशीले दवाइयां मिलने पर हरियाणा एनसीबी की करनाल यूनिट ने मेडिकल स्टोर को करवाया सील

    • By TN15
    • May 14, 2025
    मतलोडा में अवैध नशीले दवाइयां मिलने पर हरियाणा एनसीबी की करनाल यूनिट ने मेडिकल स्टोर को करवाया सील

    शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में प्राथमिक चिकित्सा एवं नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन

    • By TN15
    • May 14, 2025
    शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में प्राथमिक चिकित्सा एवं नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन

    दिल्ली पब्लिक स्कूल, पानीपत रिफाइनरी ने 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में रचा सफलता का नया कीर्तिमान

    • By TN15
    • May 14, 2025
    दिल्ली पब्लिक स्कूल, पानीपत रिफाइनरी ने 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में रचा सफलता का नया कीर्तिमान

    सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो लगाने वाले को पुलिस ने दबोचा

    • By TN15
    • May 14, 2025
    सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो लगाने वाले को पुलिस ने दबोचा

    Noida News : 29 के आंदोलन के लिए ईटेडा से प्रचार अभियान शुरू 

    • By TN15
    • May 14, 2025
    Noida News : 29 के आंदोलन के लिए ईटेडा से प्रचार अभियान शुरू 

    सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: 88.39% छात्र पास

    • By TN15
    • May 13, 2025
    सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: 88.39% छात्र पास