वारिसनगर: “बदलो बिहार न्याय यात्रा” 16 से 25 अक्टूबर तक

वारिसनगर। न्याय पूर्ण नए बिहार के लिए ” बदलो बिहार न्याय यात्रा ”
16 से 25 अक्टूबर 2024 मिथिला ज़ोन,भाकपा माले बिहार की तैयारी के सिलसिले में आज प्रखंड के रहुआ पक्षमी क्षेत्र के रहुआ निवासी का.देवेंद्र ठाकुर के निवास स्थान पर भाकपा माले एवम खेग्रामस वारिसनगर प्रखंड कमिटी की संयुक्त विस्तारित बैठक भाकपा माले प्रखंड सचिव का.रामचंद्र पासवान की अध्यक्षता में एवम खेग्रामस ज़िला सचिव का.जीवछ पासवान के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। आयोजित बैठक में बदलो बिहार न्याय यात्रा को सफलतापूर्वक अपने प्रखंड से गुज़ारने, पद यात्रा में शामिल आगंतुकों का भव्य स्वागत करने के साथ-साथ वारिसनगर प्रखंड से ज़्यादा से ज़्यादा भागेदारी को सुनिश्चित करने की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया.
मौके पर खेग्रामस के ज़िला सचिव का.जीबछ पासवान ने कहा बेनीपट्टी से विभूतिपुर मिथिला ज़ोन पद यात्रा 16 अक्टूबर को 10 बजे दिन से अम्बेडकर चौक बेनीपट्टी मधुबनी से शुरू होकर 17 अक्टूबर कलवाहि से मधुबनी,18 अक्टूबर को रैयाम मधुबनी,19 अक्टूबर छोटाई पट्टी से प्रस्थान कर के हेंगौली,सदर प्रखंड दरभंगा फिर 20 अक्टूबर को पोलो मैदान में 11 बजे से मिथिला विकास सम्मेलन को करने के बाद पंडा सराय होते हुए विलास पुर,हाया घाट के विभिन्न कार्यक्रमों को पूर्ण करते हुए 21 अक्टूबर की सुबह समस्तीपुर के लिए रामभद्र होते हुए मक़सूद पुर हार्ट,खजरी,मुक्ता पुर रेलवे स्टेशन चौक में सभा करने के बाद पद यात्रा समस्तीपुर माले ज़िला कार्यालय की ओर रवाना हो जाएगी,
मौके पर इंसाफ मंच के जिलाध्यक्ष डॉ. खुरशीद खैर ने साथियों को इस पद यात्रा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पद यात्रा में भाकपा माले के विधायक दल के नेता बहु चर्चित विधायक का.महबूब आलम,पार्टी पोलित ब्योरो सदस्य एवम मिथलांचल प्रभारी का.धीरेन्द झा,पूर्व महिला आयोग की अध्यक्षा पूर्व विधायक माले केंद्रीय कमिटी सदस्य का.मंजू प्रकाश एवम आइसा के राष्ट्रीय महा सचिव का.प्रेसनजीत कुमार पद यात्रा में शामिल रहेंगे,इस लिए हम तमाम साथियों की जवाब दही बनती है कि इस बदलो बिहार न्याय यात्रा को सफल बनाने में तन-मन-धन से जी-जान लगा कर अभी से लग जाएं,
पद यात्रा की तैयारी के सिलसिले में आयोजित इस बैठक में अन्य लोगों के अलावे प्रमुख नेताओं में संजीत पासवान,चंदेश्वर यादव उमेश कुमार महतो,दिनेश राय, अनिल महतो,सीता राम साहनी,कृष्ण देव शर्मा,प्रमोद मंडल,देवेंद्र ठाकुर,सुनिल कुमार राय विश्वनाथ राम बैद्यनाथ यादव,अन्नू अली,राम प्रीत पासवान,राम सेवक साह,लक्ष्मी दास, अशोक राय आदी नेताओं ने भी प्रमुख रूप से अपने-अपने विचारों को रखा.
अंत में भाकपा माले अंचल सचिव और इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे का.राम चन्द्र पासवान ने सभी साथियों का धन्यवाद देते हुए मज़बूत भागेदारी की उम्मीद जताते हुए इस बैठक के समापन की घोषणा की.

  • Related Posts

    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली । परिसीमन के मुद्दे पर एक…

    Continue reading
    वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर!
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को छात्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    • By TN15
    • October 21, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    • By TN15
    • October 21, 2026
    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?