आरा में पूजा पंडाल में गोलीबारी

 4 घायल, पुलिस जांच में जुटी

 आरा। बिहार में आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौलाबाग स्थित पूजा पंडाल में रविवार की अहले सुबह बाइक सवार हथियारबंद बदमाशो ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान पूजा समिति के सदस्य सहित चार लोगों को गोली लग गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हथियारबंद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौका से फरार हो गए। जिसके बाद सभी ज़ख्मियों को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया,जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार घायलों में नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ला निवासी कमालुद्दीन अंसारी का 19 वर्षीय पुत्र अरमान अंसारी, टुनटुन यादव का 26 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार यादव, शिव कुमार का 25 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार और सिपाही कुमार शामिल है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।
घटना की सूचना मिलते हैं नवादा थाना के रात्रि गश्ती में तैनात दरोगा वाहिद अली घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल से उन्होंने दो खोखा भी बरामद किया है। इसके पश्चात पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
इधर जख्मी सुनील कुमार यादव ने बताया कि वे लोग रविवार की अहले सुबह पंडाल में कुर्सी लगाकर बैठे हुए थे। तभी दो बाइक पर सवार कुछ हथियारबंद बदमाश पंडाल में आए और अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें सभी लोगों को गोली लग गई। इसके बाद वे लोग वहां से फरार हो गए। इसके बाद सभी ज़ख्मियों को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग क्यों की? इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    • By TN15
    • June 18, 2026
    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    • By TN15
    • June 18, 2026
    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे