गोपालगंज में पैदा हुए शख्स ने मुंबई में गाड़ दिया था झंडा

 म्यूजिक किंग गुलशन कुमार की तरह डूबा एक उभरता सियासी ‘सितारा’

 पटना/गोपालगंज। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के करीबी और राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की बीती रात गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जिस बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर पूरे देश में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। वही बाबा सिद्दीकी का गोपालगंज से भी खास कनेक्शन रहा है। बाबा सिद्दीकी का भी ठीक उसी तरह से अंत हो गया, जिस तरह से म्यूजिक किंग गुलशन कुमार की 12 अगस्त 1997 के दिन हत्या कर दी गई थी।
दरअसल बाबा सिद्दीकी गोपालगंज में मांझागढ़ प्रखंड के शेखपुर्दिल गांव के रहने वाले थे। वह बचपन से ही होनहार थे। और वे वर्षों पूर्व गोपालगंज से मुंबई चले गए थे। मुंबई में उनका दबदबा रहा। मुंबई में वे विधायक रहे और मंत्रिपरिषद में भी शामिल रहे।
बाबा सिद्दीकी की कल रात मुंबई में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना उनके गोपालगंज स्थित रिश्तेदारों को भी मिली तो गांव में भी मातम का माहौल हो गया। उनके परिजन और रिश्तेदार मो फुरकान काफी मर्माहत हैं। बाबा सिद्दीकी को याद कर उनकी भी आंखें भर आ रही हैं।
बाबा सिद्दीकी के भतीजे मो. फुरकान, पड़ोसियों और ग्रामीणों ने बताया कि बाबा सिद्दीकी के एक बेटे और एक बेटी है। बेटा महाराष्ट्र में बांद्रा वेस्ट से कांग्रेस विधायक है। उनकी बेटी डॉक्टर है। बाबा सिद्दीकी 35 साल से कांग्रेस से जुड़े रहे। इधर 8 माह पूर्व ही उन्होंने एनसीपी ज्वाइन किया था।
ग्रामीणों ने बताया की मुंबई में रहकर भी गोपालगंज उनका अक्सर आना जाना लगा रहता था। बिहार में पिता के नाम पर अब्दुर रहीम ट्रस्ट के नाम से 40 संस्था चलता है। अकेले गोपालगंज में उनके गांव में तीन ट्रस्ट चलता है। बाबा सिद्दीकी के दो भाई बिजनेस से जुड़े है।
पड़ोसियों ने बताया की गोपालगंज स्थित अपने गांव और जिले के लिए वे काफी कुछ समाज सेवा का काम करते थे। उनकी ओर से चैरिटेबल ट्रस्ट चलाया जाता है। और उस ट्रस्ट के माध्यम से लोगों की समाज सेवा की जाती है। बाबा सिद्दीकी कोरोना के दौरान भी गोपालगंज आए थे और यहां पर उनकी ओर से कोविड माहवारी के दौरान भारी मात्रा में सैनिटाइजर, मास्क, पीपीई किट सहित राहत सामग्री का वितरण किया गया था। उन्हें जब भी टाइम मिलता था वे गोपालगंज आते थे।
बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के काफी करीबी थे। उसके अलावा भी उनके कई बॉलीवुड सितारों से खास कनेक्शन था। बाबा सिद्दीकी की इस हत्या के बाद से गोपालगंज के लोग भी काफी मर्माहत है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस