बैंक्वेट हॉल में बिना परमिशन शराब पार्टी आयोजित, दो गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा के बैंक्वेट हॉल में शनिवार को बिना परमिशन के शराब पार्टी आयोजित करने के आरोप में आबाकारी विभाग ने कार्रवाई की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से हरियाणा मार्का की अवैध शराब बरामद की है। मौके पर छापेमारी की सूचना मिलने से पहले ही आयोजक फरार होने में कामयाब हो गए। आबाकारी विभाग ने सूरजपुर कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकमदा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम को बैंक्वेट हाल में बिना परमिशन के शराब परोसने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। वहां काउंटर लगाकर शराब परोसी जा रही थी। जिला आबकारी अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि द एड्रेस बाय रेड कार्पेट नाम के एक बैंक्वेट हाल में लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। बैंक्वेट हॉल मालिकों की तरफ से शराब पिलाने के लिए कोई लाईसेंस भी नहीं लिया था। साथ ही प्रतिबंधित शराब का मौके पर लोग सेवन करते हुए मिले है।

छापेमारी के दौरान आयोजक मौका पाकर फरार हो गए, जबकि शराब परोसने वाले बुलंदशहर के नंगला लुतु अलीपुर निवासी दीपक और लोनी के सिरोली गांव निवासी अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर आबकारी विभाग की टीम को बड़ी मात्रा में हरियाणा मार्का की शराब की खाली बोलते मिली है। हालांकि, मौके से विभाग की टीम ने शराब की दो बोलत और सात केन बीयर बरामद की है।

  • Related Posts

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    नोएडा । पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन, गौतमबुद्धनगर के…

    Continue reading
    काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    नोएडा यमुना एक्सप्रेस पर बस में आग लगने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, पीएम मोदी ने कहा- ‘Proud Moment’

    एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, पीएम मोदी ने कहा- ‘Proud Moment’

    CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन! 

    CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन! 

    How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

    How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे