आईएमएस-डीआईए में दुर्गा पूजनोत्सव का आयोजन

हॉस्टल के छात्राओं ने किया रामलीला का मंचन

ऋ​षि तिवारी
नोएडा। आईएमएस डिजाइन एण्ड इनोवेशन एकेडमी में दुर्गा पूजनोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापना की गई एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजन कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, गीत, एवं रामलीला का भी मंचन किया। छात्रों ने दुर्गा पूजनोत्सव में रामायण के प्रसंगो को जीवंत रूप से प्रस्तुत कर धार्मिक एवं सास्कृतिक माहौल को प्रगाढ़ बनाया।

दुर्गा पूजनोत्सव के दौरान संस्थान के महानिदेशक प्रो.(डॉ.) विकास धवन ने कहा कि त्योहार हमारी एकता, प्रेम और समर्पण की भावना को बढ़ावा देता है। साथ ही हमे अपने सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने में भी मदद मिलती है। हमारी कोशिश छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति से भी जोड़े रखना है। वहीं आईएमएस डिजाइन एण्ड इनोवेशन एकेडमी के डीन डॉ. एमकेवी नायर ने सभी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन से समाज में सामाजिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ता है, साथ ही हम टीम भावना और नेतृत्व कौशल भी सीखते हैं। आज का कार्यक्रम आपसी भाईचारा बढ़ाने, बुराईयों को दूर कर एकता की मिसाल कायम करने, छात्रों के बीच शांति, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सौहार्द के लिए आयोजन किया गया।

संस्थान द्वारा आयोजित दुर्गा पूजनोत्सव में आईएमएस डिजाइन एण्ड इनोवेशन एकेडमी के स्टाफ, फैकल्टी एवं छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान गीत, संगीत और नृत्य से सबका मन मोहा। कार्यक्रम के दौरान देवी नौ रूपों की महिमा को प्रस्तुत किया। वहीं डांडिया प्रतियोगिता के साथ संस्थान द्वारा आयोजित चार दिवसीय उत्सव का समापन पूरा हुआ।

  • Related Posts

      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    फंस न जाए 20 बागी सांसदों के NCPI…

    Continue reading
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    मध्य प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी से भी आगे निकला यह भारतीय स्टार, 29 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी चकनाचूर!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी से भी आगे निकला यह भारतीय स्टार, 29 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी चकनाचूर!

    ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    • By TN15
    • June 16, 2026
      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?