मप्र के उपचुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों को कड़ा संदेश

भोपाल | मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव सियासी तौर पर निर्वाचित प्रतिनिधियों केा बड़ा संकेत देने वाले रहे हैं। नतीजे बताते हैं कि सभी इलाकों में अपने पूर्व में निर्वाचित स्थानीय प्रतिनिधि को लेकर मतदाताओं में संतोष तो नहीं था। खंडवा संसदीय क्षेत्र में भाजपा का जीत का अंतर बहुत कम हुआ है तो वही तीन विधानसभा क्षेत्रों ने अपने यहां बदलाव कर दिया है।

राज्य के सबसे रोचक मुकाबला और महत्वपूर्ण पृथ्वीपुर विधानसभा में माना जा रहा था। यहां पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के कारण उप-चुनाव हुआ और कांग्रेस ने उनके बेटे नितेंद्र सिंह राठौर को उम्मीदवार बनाया था। इस सीट पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही थी और यही कारण था कि भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र तो सियासी मैदान का अखाड़ा ही बन गया था। यहां भाजपा के कई मंत्री और विधायक डेरा डाले रहे तो साथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। दूसरी ओर कांग्रेस का सारा दारोमदार पूर्व मुख्यमत्री कमल नाथ और स्थानीय नेताओं पर था। कुल मिलाकर भाजपा की डॉ शिशुपाल सिंह यादवको बड़ी जीत हासिल हुई।

बात सतना की रैगांव विधानसभा सीट की करें तो यहां की जनता ने की अपने प्रतिनिधि में बदलाव किया है। इस बार यहां भाजपा की हार मिली है। यहां कांग्रेस लगभग तीन दशक बाद जीतने में सफल हुई है। यह कांग्रेस ने अपनी रणनीति के मुताबिक पिछला चुनाव हारने वाली कल्पना वर्मा को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया तो वहीं भाजपा ने परिवारवाद के दरकिनार करते हुए प्रतिमा बागरी को मैदान में उतारा। पार्टी के भीतर बड़े पैमाने पर विरोध था और उसका नतीजा सामने आया, परिणाम स्वरूप कांग्रेस के खाते में जीत गई।

बात अगर अलीराजपुर के जोबट विधानसभा की करें तो यहां पिछला चुनाव कांग्रेस की कलावती भूरिया ने जीता था और उनके निधन के कारण उपचुनाव हुआ था। यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई सुलोचना रावत को मैदान में उतारा और यह फैसला भाजपा के लिए फायदेमंद रहा। सुलोचना रावत ने जीत दर्ज की।

खंडवा संसदीय क्षेत्र की बात करें तो यहां शुरूआती दौर में मुकाबला कमजोर लग रहा था मगर कांग्रेस ने टक्कर दी। यहां बीते एक साल से पूर्व मंत्री अरुण यादव तैयारी कर रहे थे मगर पारिवारिक कारणों से चुनाव लड़ने से इनकार किया तो पार्टी ने राज नारायण को मैदान में उतारा। पिछले चुनाव में नंदकुमार सिंह चौहान लगभग पौने तीन लाख वोटों से जीते थे,तो वही इस बार का अंतर 82 हजार पर आकर सिमट गया । भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल ने जीत दर्ज की।

कुल मिलाकर इन चारों चुनाव पर गौर किया जाए तो जनता ने एक संदेश तो दे ही दिया है कि अगर स्थानीय जनप्रतिनिधि उसकी इच्छा पर खरा नहीं उतरेगा, तो वह सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेगी । यही कारण रहा कि जिन स्थानों पर पिछले चुनाव में कांग्रेस जीती थी पृथ्वीपुर और जोबट तो वहां अब भाजपा में कब्जा किया है। इसके अलावा रैगांव की जनता ने भाजपा को हराकर कांग्रेस के उम्मीदवार को चुना है इसकी तरह खंडवा में भी भाजपा की जीत का अंतर एक चौथाई के करीब रह गया है।

  • Related Posts

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी…

    Continue reading
    Annamalai Resign: K. अन्नामलाई ने BJP को कहा अलविदा! पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकारा इस्तीफा

    तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    • By TN15
    • June 6, 2026
    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    • By TN15
    • June 6, 2026
    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे