मुठभेड़ : 25 हजार इनामी बदमाश घायल

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने सोमवार को एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश शकील पुत्र हबीब खान को गिरफ्तार किया है। दिन दहाड़े हुई इस मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई है। घायल अभियुक्त को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

नोएडा में दिन दहाड़े हुई मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी बताया कि आज थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा डिस्पले चौराहे पर चेकिंग के दौरान दादरी मैन रोड की तरफ से आ रहे बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल स्पलेंडर प्लस सवार को रूकने का इशारा किया गया जो नहीं रूका।

उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस द्वारा मोटर साइकिल सवार का पीछा किया गया ता, वह व्यक्ति ककराला ईदगाह की तरफ से सेक्टर-112 जाने वाले रोड़ की और भागने लगा। उन्होंने बताया कि अपने आपको पुलिस द्वारा घिरा देखकर वह मोटर साइकिल को छोड़कर अपने हाथ में लिये तंमचे से पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में वह घायल हो गया।
डीसीपी ने बताया कि उक्त व्यक्ति की पहचान शकील पुत्र हबीब खान निवासी शर्मा की डेरी के पास सलारपुर थाना सेक्टर-39 नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर मूल पता ग्राम रोशनपुर थाना चरखारी जिला महोबा के रूप में हुई है। इसकी उम्र- 22 वर्ष है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर व चोरी की मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट की बरामद हुई है। घायल अभियुक्त को अस्पताल भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमें दर्ज है।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन