समस्तीपुर: मालीनगर ठहरा से निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

समस्तीपुर। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में नवरात्र के पावन अवसर पर समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मालीनगर ठहरा चौक से कुमारी कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में 251 कुमारी कन्याओं का जत्था शामिल था, जो मालीनगर से पूसा-सैदपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी घाट तक पहुंचा। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया और उसके बाद सभी कन्याएं वापस यज्ञस्थल पर लौटीं, जहां कलश स्थापना की गई।

कलश शोभायात्रा के आयोजन में ग्रामीणों और मेला कमेटी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समिति के सदस्यों में पंकज वर्मा, शशिकांत वर्मा, टुनटुन वर्मा, अरविंद महतो, चुन्नू महतो, अरुण महतो, धर्मेंद्र ठेकेदार, विकास वर्मा, अमन कुमार, गोलू कुमार, बबलू कुमार, रोहित कुमार, और राजू शाह का सक्रिय सहयोग देखने को मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि मालीनगर ठहरा चौक पर हर वर्ष नवरात्र के अवसर पर माता रानी का पूजा-पाठ और मेले का आयोजन होता रहा है। इस वर्ष भी यह आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया और धार्मिक माहौल में पूरा क्षेत्र आस्था से ओत-प्रोत रहा।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन