दरक गया प्रशांत किशोर का मंच

 पार्टी लॉन्चिंग में 70-80 हजार की भीड़

 बिहार के अलग-अलग हिस्सों से आए जन सुराजी

 पटना। प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जन सुराज का विधिवत ऐलान कर दिया। लेकिन इस बीच उनका मंच दरक गया। पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी के औपचारिक ऐलान के लिए पूरा मंच सजाया था। हाइटेक कैमरे और साउंड सिस्‍टम के साथ प्रशांत किशोन ने अपनी पार्टी का ऐलान किया। मगर, मंच पर इतने लोग आ गए कि उसके पटरे में दरार आ गई। हालांकि, इस मंच के टूटने से किसी को कोई चोट नहीं आई। मगर, मंच का पटरा टूट कर लप गया।
प्रशांत किशोर की पार्टी आगे क्‍या करती है? लोगों के बीच उनकी स्‍वीकार्यता क्‍या बनती? इसके लिए करीब एक साल का इंतजार है। मगर, पार्टी की लॉन्चिंग के दौरान प्रशांत किशोर ने पूरा वेटनरी कॉलेज ग्राउंड भर दिया।
पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड की क्षमता करीब तीस से चालीस हजार लोगों की है। मगर, प्रशांत किशोर ने क्षमता से कहीं ज्‍यादा लोगों को इकट्ठा किया। एक अनुमान के मुताबिक प्रशांत कुमार की पार्टी की लॉन्चिंग में 70-80 हजार के करीब लोग आए।
कार्यक्रम की शुरुआत में मंच पर सांस्‍कृति कार्यक्रम चल रहा था। मगर, जब प्रशांत किशोर मंच पर आए और बोलने लगे तब धीरे-धीरे कर समर्थक मंच पर चढ़ने लगे। हर कोई पार्टी की लॉन्चिंग के दौरान अपना चेहरा सामने रखना चाहता था। ऐसे में इस कार्यक्रम के अंत होने तक क्षमता से ज्‍यादा लोग मंच पर पहुंच गए।
इस दौरान जब प्रशांत किशोर ने सभा समाप्ति का ऐलान किया तो नीचे से समर्थकों की भारी भीड़ मंच पर चढ़ने लगी। जिससे पहले से ही लपा हुआ मंच ज्‍यादा दरक गया। हालांकि, इस इससे किसी को कोई चोट नहीं लगी। लेकिन आयोजन में शामिल लोगों को यह कहना पड़ा कि मच टूट गया है। लोग मंच पर न चढ़े और सुरक्षित हिस्‍से की तरफ से उतरें।

  • Related Posts

    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की खबर है।…

    Continue reading
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ और उद्धव ठाकरे गुट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    • By TN15
    • June 23, 2026
    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत

    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 

    थलपति विजय की रणनीति पर चलेगी कांग्रेस! यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर सलमान खुर्शीद ने कह दी बड़ी बात

    • By TN15
    • June 23, 2026
    थलपति विजय की रणनीति पर चलेगी कांग्रेस! यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर सलमान खुर्शीद ने कह दी बड़ी बात

    महाराष्ट्र में हो गई मानसून की एंट्री! 12 दिन देरी से पहुंचा, मुंबई समेत कई अन्य हिस्सों में बारिश   

    • By TN15
    • June 23, 2026
    महाराष्ट्र में हो गई मानसून की एंट्री! 12 दिन देरी से पहुंचा, मुंबई समेत कई अन्य हिस्सों में बारिश   

    Explained: NEET UG री-एग्जाम पेपर खत्म, सवाल अधूरे! अंडरगारमेंट्स में फोन से लेकर हिजाब तक कैसे बना बवाल?

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Explained: NEET UG री-एग्जाम पेपर खत्म, सवाल अधूरे! अंडरगारमेंट्स में फोन से लेकर हिजाब तक कैसे बना बवाल?