महात्मा गाँधी के सिद्धांत देश हित एवम भाईचारा के लिए : जहीर मलिक

जलालाबाद (शामली ) समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जनपद शामली की ओर से राशिद मलिक (जिला सचिव )ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती एवम भूतपूर्व प्रधान मन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पंचायत हॉल मे एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमे मुख्य अतिथि सपा नेता ज़हीर मलिक (चेयरमैन नगर पंचायत जलालाबाद )रहे, सभा हॉल मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवम लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और माला पहनाई गई, सपा नेता जहीर मलिक द्वारा उपयुक्त महापुरुषों के जीवन पर चर्चा की गई, जिसमे जहीर मलिक ने कहा की आज भी महात्मा गाँधी जैसे महापुरुष हमारी छायाचित्रों मे जीवित है, ऐसे महापुरुषों के सिद्धांत देश के हर व्यक्ति को अपनाकर देशहित एवम भाईचारा बढ़ाकर आगे बढ़ना चाहिए, सपा नेता रविन्द्र प्रधान जोगी (प्रदेश सचिव ) ने अपने विचारों मे कहा की महात्मा गाँधी, लाल बहादुर शास्त्री की सादगी आज भी अपने मे एक क़ायम मिशाल है, राशिद मलिक ने कहा की आज भी इन महापुरुषों के सिद्धांतो की झलक क़स्बा जलालाबाद के साथ साथ पुरे शामली जनपद मे भाईचारा ओर अहिंसावादी के रूप मे देखने को मिलती है, इक़बाल सैफी द्वारा महात्मा गाँधी द्वारा चलाये गये आजादी के आंदोलन पर भी व्यख्यान किया गया,राशिद चौधरी (सभासद )ने सादगी से प्रेरित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किसान ओर जवान का सदा सदा के लिए अंगरक्षक के नाम से विख्यात बताया!संगोष्ठी के अन्य विचारों मे इकराम राव (जिला सचिव सपा ) मो. हम्माद (नगर अध्यक्ष जलालाबाद )आसिफ मलिक, राजकुमार जोगी, आँशु जोगी, सोनू जोगी राजन जोगी सोनू रंगरेज़, दानिश रंगरेज़,, डा. अनुज सैनी, इक़बाल सैफी, आदि रहे, अध्यक्षता इकराम राव (जिला सचिव सपा )ने की, संचालन नसीम राही ने किया!मो. हम्माद ने मिठाई वितरित कर ख़ुशी मनाई!!

इस मौके पर इस कार्यक्रम में आसिफ मलिक,वसीम मलिक,मेहरदीन सैफी,सोनू कश्यप,अख़लाक़ मलिक,इक़बाल,सभासद,शाहिद मलिक,शुभम कश्यप,अनिल कोरी,परवेज़ राव, इनाम राव,इरशाद मनिहार,दानिश रंगरेज़,अकरम राव, आदि ने पुष्प अर्पित कर देश की दोनों महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी।

  • Related Posts

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीटू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

      आज 7 अगस्त को भारत के राष्ट्रगान…

    Continue reading
    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    1 अगस्त को भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के स्तंभ,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    ‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    ‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…

    • By TN15
    • August 7, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…