गोपालगंज: अंदर-बाहर पानी ही पानी,72 घंटे की बारिश ने तो अस्पताल की पोल ही खोल दी

 गोपालगंज। गोपालगंज में लगातार बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है और सदर अस्पताल में भी स्थिति गंभीर है। इमरजेंसी वार्ड तक में घुटनों तक पानी भरा है, जिससे मरीजों और डॉक्टरों को काफी परेशानी हो रही है। दरअसल, तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने गोपालगंज को जलमग्न कर दिया है। सड़कों पर नालों का पानी बह रहा है, जिससे आवागमन ठप हो गया है। सदर अस्पताल में भी पानी घुस गया है, जिससे मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी पानी घुस गया है। सदर अस्पताल परिसर लो लैंड होने की वजह से डॉक्टर चैंबर से लेकर मरीज के वार्ड में कई फीट ऊपर पानी भर गया है। पानी भरने से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें भी काम नहीं कर रही हैं। मरीजों को अब ऑक्सीजन सिलेंडर से ऑक्सीजन दी जा रही है। अस्पताल के स्टोर रूम में रखी दवाइयां भी पानी में डूब गई हैं, जिससे इलाज में और भी दिक्कतें आ रही हैं।
मरीजों को इस मुश्किल घड़ी में पानी से भरे वार्ड में ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। नाले के गंदे पानी के अस्पताल में घुसने से संक्रमण का खतरा भी मंडरा रहा है। वहीं, मरीजों के परिजनों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द कदम उठाने की जरूरत है ताकि लोगों को इस मुसीबत से निजात मिल सके और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद