कमरे के बाहर मां…अंदर 17 साल की बेटी

 दरवाजे खुलते ही बिटिया ने बताई ‘7 घंटे’ वाली बात तो कांपने लगा परिवार

 गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यह घटना शहर के अस्पताल चौक के पास स्थित एक बिना रजिस्ट्रेशन वाले निजी अस्पताल में घटी। घटना में शामिल आरोपियों में दो तांत्रिक और अस्पताल से जुड़े एक दवा विक्रेता शामिल हैं। पीड़िता को झाड़-फूंक के बहाने बुलाया गया था और करीब 7 घंटे तक एक कमरे में बंद रखा गया, इस दौरान उसकी मां बाहर इंतजार करती रही।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता सिवान जिले के एक गांव की रहने वाली है और लंबे समय से सिर दर्द से परेशान थी। इलाज की उम्मीद में उसकी मां उसे लेकर गोपालगंज के इस निजी अस्पताल में दवा विक्रेता विनोद कुमार के पास पहुंची थीं। विनोद ने किशोरी और उसकी मां को अपनी बातों में फंसाकर दो तांत्रिकों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर किशोरी को झाड़-फूंक के बहाने कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद किशोरी ने आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर दवा विक्रेता विनोद कुमार, पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी दिवाकर पाण्डेय और पश्चिम चंपारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी निवासी अनिल कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से झाड़-फूंक में इस्तेमाल होने वाले कई सामान, जैसे कलश, काला धागा, पितल की लोटिया, सुपाड़ी, लोहे का कलश, लाल कपड़ा और लौंग बरामद किए हैं।
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि यह निजी अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के ही चल रहा था। हैरानी की बात यह है कि छह महीने पहले भी इसी अस्पताल में एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। हालांकि, उस समय भी मामला दर्ज किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इस अवैध अस्पताल को बंद कराने की कोई कार्रवाई नहीं की।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद