सीवान : कोचिंग का शिक्षक बना हिटलर, बाल खींचकर छात्रा को डंडे से जमकर पीटा

 सिवान। सीवान जिले में बेरहम शिक्षक की करतूत सामने आई है। कोचिंग पढ़ने आई छात्रा की शिक्षक ने बाल खींचकर जमकर पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी बाजार स्थित एक प्राइवेट कोचिंग केंद्र है। इसके डायरेक्टर हजरत अली बताए जाते हैं। उसमें बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं पढ़ने भी आते हैं। रोजाना की तरह बुधवार को भी सभी छात्र एवं छात्राएं पढ़ने के लिए कोचिंग में आए थे, जिसमें एक शिक्षक के द्वारा एक छात्रा को होमवर्क पूरा नहीं करने पर बेरहमी से पिटाई की गई। मोटे डंडे से काफी देर तक पिटाई की जा रही है, जो कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।
वहीं, कुछ दूरी पर खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, शिक्षक का नाम अकरम शेख बताया जा रहा है। छात्रा रोती रही, लेकिन शिक्षक के द्वारा लगातार उसका बाल खींचकर उसकी बेरहमी से पिटाई की जाती रही।
वहीं, जब छात्रा पिटाई के बाद जाने लगती है, तब दोबारा शिक्षक के द्वारा उसका बाल पकड़कर खींचा जा रहा है और उसकी पिटाई की जा रही है। जो कि वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं। सवाल यह है कि आखिर पढ़ाई के नाम पर इस तरह की हरकत की इजाजत मास्टर साहब को किसने दे दिया। हालांकि, इस पूरे मामले पर कोचिंग संचालक से संपर्क नहीं हो सका है। आपको बता दें कि एक वायरल वीडियो है, जो अलग-अलग सोशल मीडिया के साइट पर वायरल हो रहा है।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप