अशोक चौधरी बने जेडीयू राष्ट्रीय महासचिव

 सीएम नीतीश ने अपने ‘मानस पुत्र’ का बढ़ाया रुतबा

  पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने राज्य सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का रुतबा पार्टी में बढ़ा दिया है। अशोक चौधरी को जेर्डीयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले हाल में आरजेडी से अलग होकर जेडीयू में आए दलित नेता श्याम रजक को भी पार्टी का महासचिव बनाया गया था। पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी ओर से किए गए एक पोस्ट को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र से जोड़कर देखा गया था, जिसके बाद माना जा रहा था कि जेडीयू उनके खिलाफ कोई कदम जरूर उठाएगी। लेकिन इन आशंकाओं को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी की जिम्मेदारी में बढ़ोत्तरी कर दी है। यहां बता दें कि अशोक चौधरी नीतीश कुमार को अपना मानस पिता कहकर संबोधित करते हैं।
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कथित तौर पर की गई टिप्पणी के बाद सियासी तूफान खड़ा कर दिया था। चौधरी ने सोशल मीडिया पर ‘छोड़ दीजिए’ थीम पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि यह नीतीश कुमार पर तंज है। हालांकि, बाद में चौधरी ने सफाई देते हुए नीतीश कुमार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें।
चौधरी ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए। एक दो बार समझाने से अगर कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना, ‘छोड़ दीजिए’। बच्चे बड़े होने पर वो खुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना, छोड़ दीजिए। गिने-चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, अगर एक दो से नहीं मिलते तो उन्हें, छोड़ दीजिए।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए। अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना, छोड़ दीजिए। अगर इच्छा और क्षमता में बहुत फर्क पड़ रहा है तो खुद से अपेक्षा करना, छोड़ दीजिए।’
चौधरी ने आगे लिखा, ‘हर किसी का पद, कद, मद, सब अलग है इसलिए तुलना करना, छोड़ दीजिए। बढ़ती उम्र में जीवन का आनंद लीजिए, रोज जमा खर्च की चिंता करना, छोड़ दीजिए। उम्मीदें होंगी तो सदमे भी बहुत होंगे, यदि सुकून से रहना है तो उम्मीदें करना, छोड़ दीजिए।’
इस पोस्ट के बाद चौधरी ने नीतीश कुमार के साथ मुलाकात की और एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।’
चौधरी की इस पोस्ट पर जदयू और राजग नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे