मोतिहारी : छह करोड़ रुपये की चरस के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

 मोतिहारी। मोतिहारी के सुगौली रेल पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए छह करोड़ की चरस के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में मादक पदार्थ ले जाया जाने वाला है।
सूचना पर रेल पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर के विनय तिवारी ने तत्काल एक विशेष छपेमारी टीम का गठन किया। रेल पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित टीम का नेतृत्व करते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक उमेश कुमार, रेल पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार और रेल प्रभारी थानाध्यक्ष सुगौली नंदनी कुमारी सहित पुलिस बल की टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर संघन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस टीम को देख दो संदिग्ध लोग भागना चाहे पर चौकन्ना पुलिस टीम ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया।
टीम के द्वारा जांच करने पर दोनों के बैग से आना-आधा किलो का बारह पैकेट चरस बरामद किया गया, जिसमें छह किलो एक सौ दस ग्राम चरस पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। डीएसपी कुमार ने बताया कि पकड़ाए लोगों में जिले के रामगढ़वा थाना के रघुनाथपुर वार्ड-8 ग्राम बेलहिया के शकुर मिया का पुत्र असलम आलम (30) और जैनूल अंसारी का पुत्र मुमताज अंसारी (35) है।
इनके निशानदेही पर मुख्य सप्लायर रामगढ़वा थाना के चाडवां निवासी सिजाउद्दीन अंसारी का पुत्र नेमुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों के अनुसार, चरस को नेपाल के अफजल नाम के व्यक्ति से खरीदी गई है। इस चरस को दिल्ली और हरियाणा भेजा जाना था। जहां बुआ जी नाम की महिला को सप्लाई देना था। उन्होंने बताया कि तीनों पर एनडीपीएस का केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

    भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य