छपरा: तीन साल की मासूम से स्कूल में दुष्कर्म

 शिक्षक पर दरिंदगी करने का आरोप, विरोध में जमकर बवाल

 छपरा। छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस दरिंदगी को किसी और ने नहीं बल्कि उसके शिक्षक ने अंजाम दिया है। परिजन जब पुलिस से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे तो प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देर रात सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष के घर घेराव करने पहंच गए। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो लोग आक्रोशित हो गए और थाने को घेर लिया। इसके बाद वरीय अधिकारियों ने लोगों को आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
इस संबंध में सदर एसडीपीओ राज किशोर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्ची का मेडिकल जांच कराया जा रहा है और फॉरेंसिक लैब की टीम भी इसकी जांच कर रही है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस लगी हुई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे सीडीपीओ राजकिशोर सिंह ने बताया कि विद्यालय में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है और बच्ची के निशानदेही पर आरोपी शिक्षक के गिरफ्तारी के लिए टीम को लगा दिया गया है शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग एक सप्ताह पहले निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीन साल की बच्ची के साथ वहां के शिक्षक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसको लेकर बच्ची जब अपने घर पहुंची तो लोकलाज की डर से परिवारवाले किसी को कुछ बताने से परहेज कर रहे थे। लेकिन जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट में जख्म होने कारण ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी। तब जाकर परिवार के लोग अंततः पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने जब केस लेने से इनकार किया तो लोगों ने जमकर हंगामा किया।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा