केंद्र की राजनीति छोड़ बिहार का रुख करेंगे चिराग पासवान?

 एलजेपीआर चीफ ने बताया जदयू और बीजेपी में बड़ा भाई कौन

 पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि वो प्रधानमंत्री मोदी की ओर से जताए गए विश्वास को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही, बिहार के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि वो बिहार को एक विकसित राज्य बनाना चाहते हैं, जहां से पलायन न हो और लोगों को सभी सुविधाएं मिलें। चिराग पासवान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की राजनीति उनकी प्राथमिकता है, लेकिन बिहार के विकास के लिए भी वो काम करेंगे।
हाजीपुर सांसद ने कहा, ‘केंद्रीय मंत्री होने के नाते मेरी प्राथमिकता में केंद्रीय राजनीति है। लेकिन मैं तो बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट की सोच के साथ ही राजनीति में आया हूं। ऐसे में मेरी प्राथमिकता में बिहार भी आता है। दोनों जिम्मेदारियों को बैलेंस करने का ये समय है। मेरी कोशिश होगी कि मैं इसे पूरा करूं।’
चिराग पासवान ने कहा कि अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 2025 का चुनाव लड़ेगा और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा, ‘अगले साल बिहार में विधानसभा के चुनाव हैं। मैं मानता हूं कि वहां भी एनडीए बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता को डबल इंजन की सरकार पर पूरा भरोसा है। ऐसे में बिहार में फिर से पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी, ऐसा मेरा मानना है।’
जदयू और बीजेपी में बड़े भाई के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि इस तरह के सवाल गठबंधन में मतभेद पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन में हर दल महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने दाल में नमक का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह दाल में नमक का महत्व होता है, उसी तरह गठबंधन में हर दल महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा, ‘मैं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हूं तो जानता हूं कि खाद्य पदार्थों को कैसे बेहतर बनाया जाता है। आप दाल में से नमक निकाल लीजिए, नमक तो केवल एक चुटकी डलता है। फिर क्या स्वाद आएगा। ठीक ऐसे ही गठबंधन में हर छोटे-बड़े दल का महत्व होता है। छोटे भाई के बिना अगर आप रिजल्ट ही नहीं दे पाएंगे तो बड़े भाई का क्या मतलब?’

  • Related Posts

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर