आईएमएस लॉ कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। आईएमएस लॉ कॉलेज, नोएडा ने छात्रों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस शिविर में मंगलवार को मैक्स हॉस्पिटल, शार्प साइट, और क्लोव डेंटल के विशेषज्ञों के सहयोग से छात्रों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के पहले दिन छात्रों के लिए कोलेस्ट्रॉल, कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट, दंत, और नेत्र संबंधी जांच के फ्री डॉक्टर कंसल्टेशन की व्यवस्था की गई। यह पहल छात्रों के स्वास्थ्य की स्थिति की सही जानकारी देने और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक बनाने के उद्देश्य से की गई।

मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए आईएमएस के महानिदेशक प्रो.(डॉ.) विकास धवन ने कहा कि मानव जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। हमें इसके प्रति जागरूक और जिम्मेदार होना चाहिए। आज का यह फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर छात्रों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं आईएमएस लॉ कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. भाविश गुप्ता ने भी छात्रों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान के छात्र शैक्षणिक रूप के साथ-साथ स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी समृद्ध बने। यह स्वास्थ्य जांच शिविर छात्रों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानने और इसे बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

शिविर के संयोजक डॉ. गोविंद प्रसाद गोयल ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त हुई और भविष्य में बेहतर देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल हमारे छात्रों के समग्र विकास और कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके अलावा, कार्यक्रम के दौरान ‘मिस एवं मिस्टर व्हिसल स्माइल प्रतियोगिता’ की भी घोषणा की गई, जिसमें सबसे आत्मविश्वास भरी और चमकदार मुस्कान वाले प्रतिभागियों को बुधवार को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना और स्वस्थ मुस्कान के महत्व को समझाना है।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन