वैशाली सांसद वीणा देवी पर टूटा ‘दुखों का पहाड़’, मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में बेटे की मौत

मुजफ्फरपुर। लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी की वैशाली से सांसद वीणा देवी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में सांसद सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश सिंह के बेटे राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौत हो गई। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र में दिनेश्वर पेट्रोल पंप के समीप हुई है। बताया जा रहा है वैशाली सांसद वीणा देवी के बेटे को किसी अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए हैं। इधर राहुल राज की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बुलेट बाइक से राहुल राज उर्फ छोटू सिंह कहीं जा रहे थे। अभी वो दिनेश्वर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात गाड़ी ने उन्हें कुचल डाला। घटनास्थल पर बाइक और छोटू सिंह का क्षत-विक्षत शव पाया गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जैतपुर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मौके पर स्थानीय लोगों की जुटी भीड़ जुटी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। घटना की पुष्टि सरैया के डीएसपी कुमार चंदन ने की है। डीएसपी कुमार चंदन ने कहा कि एमएलसी दिनेश सिंह के बेटे राहुल राज की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें, राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की पत्नी निरुपमा सिंह जिलापरिषद की उपाध्यक्ष हैं।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?