बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर

 तबादले को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट

 पटना। बिहार में लाखों शिक्षक जो तबादले का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक बुरी खबर है। शिक्षकों के तबादले में अभी और देरी होने वाली है। दरअसल, शिक्षक स्थानांतरण नीति को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पहले दावा किया था कि नई तबादला नीति इसी महीने आ जाएगी और तबादले अगले महीने से शुरू हो जाएंगे। लेकिन अब तक नीति को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। इसका मतलब है कि शिक्षकों को अभी और इंतजार करना होगा।
दरअसल, शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन के साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के लिए नीति बनाने के लिए 2 जुलाई, 2024 को शिक्षा विभाग ने एक कमिटी बनाई थी। कमिटी को 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देनी थी, लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट फाइनल नहीं हो पाई है। शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में बनी इस कमिटी में माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षा के निदेशक भी शामिल हैं। कमिटी की कई बैठकें हो चुकी हैं और नीति का एक प्रारूप तैयार किया गया है। लेकिन अभी भी कुछ बदलावों पर विचार चल रहा है, जिसकी वजह से अंतिम फैसला नहीं हो पा रहा है।
शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा था कि शिक्षकों के तबादले के लिए एक नई और बेहतर नीति बनाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नई नीति को अंतिम रूप देने के लिए तेजी से काम चल रहा है। एक बार नीति तैयार हो जाने के बाद इसे विभागीय प्रमुख और मंत्री से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद कैबिनेट से मंजूरी लेनी होगी। इन सब प्रक्रियाओं के बाद ही तबादले शुरू हो पाएंगे।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक