बिहार चुनाव से पहले ‘पावरफुल’ होना चाहते हैं मांझी

 चिराग के साथ-साथ नीतीश को झटका देने की तैयारी में हम?

दीपक कुमार तिवारी

पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) यानी हम अब राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी ने झारखंड, उत्तर प्रदेश और केरल में अपना विस्तार करना शुरू कर दिया है। पार्टी का मानना है कि इन राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करके वो राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर सकती है। हम के संस्थापक अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का कहना है कि हम अब राज्य की नहीं बल्कि देश स्तर की पार्टी है। इसी सोच के साथ पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में जुटी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक झारखंड, उत्तर प्रदेश और केरल को पार्टी ने अपना सॉफ्ट टारगेट बनाया है।
झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए हम लगातार वहां कार्यक्रम कर रही है। हाल ही में रांची में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन का दावा है कि झारखंड में हम 5 से 6 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। केरल में भी पार्टी को विस्तार करने में सफलता मिली है। केरल की दो पार्टियों ने हम में विलय कर लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार के अनुसार, केरल की लेबर पार्टी का हम में विलय हुआ है। साथ ही कई अन्य प्रांतों की छोटी-छोटी पार्टियों से भी बातचीत चल रही है।
बिहार में क्षेत्रीय दल द्वारा राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए जोर आजमाइश होते रहा है। आरजेडी को एक बार राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है। जेडीयू अभी राष्ट्रीय पार्टी बनने की राह पर अग्रसर है। और अब हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाया है। भले हम के लिए दिल्ली दूर हो पर इनके बढ़ते कदम झारखंड , यूपी होते केरल को नापने जा रही है।
वर्तमान में हम के पास लोकसभा में एक सीट है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतन राम मांझी गया से जीते थे और अभी केंद्रीय मंत्री हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बिहार में चार सीटें ( इमामगंज, टेकारी, बारचट्टी और सिकंदरा ) जीती थीं। कुल मिलाकर कहा जाए तो हम पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए काफी प्रयास कर रही है। ऐस में अब देखना होगा कि आने वाले समय में पार्टी को कितनी सफलता मिलती है।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या