‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ को होस्ट करेंगे अर्जुन बिजलानी

मुंबई| ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ फेम अर्जुन बिजलानी अब प्रतिभा आधारित रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में बतौर होस्ट शामिल होने वाले हैं। इस शो में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, बादशाह, किरण खेर और मनोज मुंतशिर जज के रूप में नजर आएंगे। इसी के साथ ही अर्जुन बिजलानी शो होस्ट करते नजर आएंगे।

शो की मेजबानी पर उत्साह साझा करते हुए अर्जुन ने कहा, “मैं ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ जैसे प्रतिष्ठित शो को होस्ट करने का अवसर पाकर बहुत खुश हूं। मेरा उत्साह दोगुना हो गया है क्योंकि मैं और हमारे जज एक ही मंच साझा करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं शिल्पा मैम और किरण मैम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। अब मैं वास्तव में ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ पर उनके साथ बातचीत करूंगा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हम सभी की तरह शो का आनंद लेंगे। मैं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूं। वे सभी सर्वश्रेष्ठ के तौर पर इस मंच पर बहुत मेहनत करते हैं।”

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जल्द ही ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ शुरू होगा।

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा