जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने मंडल कारा बेतिया का किया औचक निरीक्षण 

मंडल प्रशासन को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश 

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन कुमार द्वारा मंडल कारा बेतिया का औचक निरीक्षण किया गया तथा मंडल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल मैनुअल के अनुरूप मंडल कारा में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि समूचे मंडल कारा में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मंडल कारा के बंदियों के संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित गति से सख्ती के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि बंदियों को निर्धारित समय एवं मेन्यू के अनुरूप भोजन की व्यवस्था सहित महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाय। सभी बंदियों विशेषकर महिला बंदियों एवं उनके बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जाँच सहित इम्यूनाइजेशन पर ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन रामानुज प्रसाद सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के मुंगेर जिले में अलग-अलग गंगा घाटों…

    Continue reading
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धर्म और राज्य को पृथक करो

    • By TN15
    • June 25, 2026
    धर्म और राज्य को पृथक करो

    उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट!

    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    • By TN15
    • June 25, 2026
    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    • By TN15
    • June 25, 2026
    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?