आरपीएफ व जीआरपीएफ के सूझबूझ से बच्ची महिला यात्री की जान

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। रेलवे लगातार ये प्रचार करता रहता है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश ना करें इससे हादसा हो सकता है लेकिन कई लोग रेलवे की इस चेतावनी को नजरअंदाज करते हैं और मुश्किल में फंस जाते हैं। ऐसा ही घटनाएं बेतिया रेलवे स्टेशन पर होने से बच गई जो रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर व जीआरपीएफ जवान की सतर्कता से एक महिला की जान बच गई है। महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी।

इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और रेल गाड़ी के बीच गिर गई। महिला यात्री को नीचे गिरते देखते ही आरपीएफ सब इंस्पेक्टर निरंजन कुमार हेड कांस्टेबल संजय प्रसाद तथा जीआरपीएफ जवानों ने उसकी तरफ दौड़ लगाई और काफी हिम्मत के साथ उस महिला की जान बचाई। आपको बता दे की यह घटना बेतिया रेलवे स्टेशन की है जो गाड़ी संख्या 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस जो सप्ताह में प्रत्येक गुरुवार को गुवाहाटी से अमरनाथ तक जाती है। इसी ट्रेन को पकड़ने के लिए शीला देवी अपने दो बेटों के साथ रेलवे स्टेशन पर आई थी जैसे ही ट्रेन स्टेशन से खुली वह जल्दी से ट्रेन पकड़ने के चक्कर में महिला का पैर फिसल गया और वह गाड़ी तथा प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। महिला का बोगी संख्या B6 था। वह लोरिया के परसा मठिया के रहने वाली थी। वही सब इंस्पेक्टर निरंजन कुमार ने बताया कि महिला की स्थिति सामान्य है और उनको जीएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर सब इंस्पेक्टर शशि भूषण सिंह हेड कांस्टेबल संजय प्रसाद तथा जीआरपीएफ जवान रहे।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…