समस्तीपुर : ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी 6 स्कूली बच्चियों को कुचला

 2 की मौत और 3 की हालत गंभीर

 समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर एक दिल दहलाने वाली घटना शनिवार को हुई। स्कूल जाने के लिए घर से निकली 6 बच्चयों को एक बेकाबू मिनी ट्रक ने कुचल दिया। सभी बच्चियां सड़क किनारे खड़ी थी।
इस सड़क हादसे में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन बच्चियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक बच्ची ने सड़क किनारे पानी के गड्ढ़े में कूदकर अपनी जान बचाई।
बताया गया है कि सभी बच्चियां उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवका टोला में पढ़ने जा रही थी। दो मृतक बच्चियों की पहचान फतेहपुर वार्ड आठ के राजेश कुमार की दस वर्षीय बेटी कृतिका मौसम और ब्रह्रमदेव सिंह की 10 वर्षीय बेटी स्वाति प्रिया के रूप में की गई है।
तेज रफ्तार ट्रक मुसरीघरारी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े बच्चियों को कुचलते हुए सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गया। भागने के दौरान ट्रक ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। नाराज लोगों ने एनएच-28 को भी जाम किये रखा। हादसे में घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया। घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति है। इसे देखते हुए पुलिस काफी चौकस है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है।

  • Related Posts

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के मुंगेर जिले में अलग-अलग गंगा घाटों…

    Continue reading
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    • By TN15
    • June 25, 2026
    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    • By TN15
    • June 25, 2026
    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    -ये भी तो आपातकाल है-

    • By TN15
    • June 25, 2026
    -ये भी तो आपातकाल है-