बेगूसराय। बेगूसराय में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है और कई घरों में पानी घुस गया है। लोगों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण एक दिन की बारिश में ही शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश रात से ही लगातार हो रही है। बारिश की वजह से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। कई मोहल्लों में तो पानी घरों के अंदर तक घुस गया है। घरों में घुसे पानी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। साइकिल और बाइक सवार पानी से निकलने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ जगहों पर तो पानी इतना ज्यादा है कि बाइक आधी डूब जा रही है।बारिश के पानी से कई दुकानों में भी पानी भर गया है जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। खासकर स्टेशन रोड के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण हर साल बारिश में शहर में जलभराव की समस्या होती है। लोगों ने नगर निगम से पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।







