टाटा-पटना वंदे भारत, क्या पुरानी तेज रफ्तार ट्रेन को भूला दिया जाएगा?

 जमशेदपुर/पटना। आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टाटा- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सहित देशभर में कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन साढ़े सात घंटे में पटना तक अपनी यात्रा पूरी करेगी। लेकिन जमशेदपुर (टाटानगर) में नई पीढ़ी को शायद ही मालूम होगा टाटा-पटना के लिए एक ऐसी ट्रेन 90 के दशक मे चलती थी जो सुबह टाटा से पटना जाकर रात को वापस टाटा आ जाती थी। इस ट्रेन की काफी मांग थी। इस ट्रेन का परिचालन पुरूलिया, आसनसोल जसीडीह के रास्ते होता है।
टाटा से पटना के लिए यह ट्रेन सुबह 5.10 के आस पास रवाना होकर दिन के 1.25 मिनट पर पटना पहुंच जाती थी। फिर वापसी के क्रम में दिन के 2.25 मिनट पर पटना से प्रस्थान कर रात के 11.25 मिनट पर टाटा पहुंच जाती थी।
टाटा-पटना के बीच चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव शुरुआत के दिनों में मात्र चार स्टेशनों पर होता था। यह टाटानगर से खुलकर सीधे आसनसोल-जसीडीह और पटना पहुंचती थी। बाद में इसका ठहराव बढ़ता गया।
टाटा-पटना के बीच चलने वाली इस सुपरफास्ट ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुपरफास्ट का अतिरिक्त चार्ज उस वक्त देना पड़ता था। टाटा से यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चला करती थी. शनिवार को इस ट्रेन का परिचालन बंद रहता था ताकि इस ट्रेन के रैक का मेंटेनेंस हो सके।
इस ट्रेन की टाइमिंग में अब बदलाव हुआ है। पहले टाइमिंग सुबह 5.15 से बदलकर सुबह साढ़े सात बजे किया गया। उसके बाद इस ट्रेन का विस्तार दानापुर तक किया गया। काफी समय तक टाटानगर-दानापुर तक यह ट्रेन चली। उसके बाद इसका विस्तार आरा तक किया गया। कुछ दिन के बाद इस ट्रेन का विस्तार बक्सर तक किया गया।फिलहाल यह ट्रेन टाटानगर-बक्सर के बीच चल रही है।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…