29 आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर

-15 जिलों के एसपी और राजधानी पटना के सभी सिटी एसपी बदले
-जिलों में बनाये गए पुलिस अधीक्षक
-29 पुलिस अधिकारी यहां-यहां गए

 पटना। बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कुल 29 पुलिस अधिकारियों को बदला गया है। खास बात यह कि पटना के सभी सिटी एसपी बदल दिए गए हैं। नगर पुलिस अधीक्षकों को विभिन्न जिलों में एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। पटना ग्रामीण के एसपी रोशन कुमार को रोहतास का एसपी बनाया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना भारत सोनी को नालंदा का एसपी,पटना मध्य के एसपी चंद्र प्रकाश को जमुई का एसपी बनाया गया है। पटना पश्चिम के एसपी अभिनव धीमान को नवादा एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
स्वपना गौतम मेश्राम औरंगाबाद के एसपी को समादेष्टा बीएमपी-3 गया के पद पर पदस्थापित किया गया है। शैलेश कुमार सिन्हा को शिवहर का एसपी बनाया गया है। पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 का समादेष्टा बनाया गया है।बिहार सैन्य पुलिस-3 बोधगया के समादेष्टा दीपक रंजन को सहायक पुलिस महा निरीक्षक बिहार विशेष सैन्य पुलिस के पद पर पदस्थापित किया गया है।पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे गौरव मंगला को सहायक पुलिस महा निरीक्षक रेल बनाया गया है। पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डी. अमरकेश को एसपी साइबर प्रशिक्षण पोर्टल के पद पर पदस्थापित किया गया है।
लखीसराय के एसपी पंकज कुमार को पुलिस अधीक्षक राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में पदस्थापित किया गया है। कार्तिकेय के. शर्मा को पुलिस अधीक्षक पूर्णिया बनाया गया है। कटिहार के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक कमजोर वर्ग, समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को मुजफ्फरपुर रेल का एसपी बनाया गया है। नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा को समस्तीपुर का एसपी बनाया गया है।शिवहर के पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय को बीएमपी -16 का समादेष्टा बनाया गया है. गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण, जमुई के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन को पुलिस अधीक्षक पश्चिमी चंपारण, रोहतास के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार को पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, नवादा के पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल को औरंगाबाद का एसपी बनाया गया है।
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव को एसटीएफ का एसपी बनाया गया है। बक्सर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार को केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वैभव शर्मा को कटिहार का एसपी बनाया गया है। नवजोत सिमी पुलिस अधीक्षक कमजोर वर्ग को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। पटना ग्रामीण के एसपी रोशन कुमार को रोहतास का एसपी बनाया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर अवधेश दीक्षित को गोपालगंज एसपी के पद पदस्थापित किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना भारत सोनी को नालंदा का एसपी, भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज को भोजपुर का एसपी, पटना मध्य के एसपी चंद्र प्रकाश को जमुई का एसपी बनाया गया है। पटना पश्चिम के एसपी अभिनव धीमान को नवादा का एसपी, दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य को पुलिस अधीक्षक बक्सर, अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक लखीसराय और पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बमबम चौधरी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में एसपी बनाया गया है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन