बिहार के मंत्री रत्नेश सदा के बिगड़े बोल

कहा-‘दलित समाज के लोग पैसे की लालच में करते हैं शराब की डिलीवरी’

 सीतामढ़ी। बिहार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने दलित समाज के लिए विवादित बयान दिया है। सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम के दौरान रत्नेश सदा ने कहा कि दलित समुदाय (एससी-एसटी) के लोग पैसे की लालच में शराब की अवैध डिलीवरी करते हैं। उन्होंने कहा है कि एससी-एसटी वर्ग के लोग शराब के अवैध धंधे को लेकर बदनाम हैं। पैसे की लालच में इस समाज से जुड़े लोग शराब के धंधे में शामिल हो जाते हैं। इनकी गरीबी का फायदा उठाकर शराब माफिया इनसे शराब की डिलीवरी करवाता है।
रत्नेश सदा ने कहा कि दलित समुदाय के ज्यादा लोग अशिक्षित हैं। इसके कारण शराब माफिया इनका गलत इस्तेमाल करते हैं। मंत्री ने यह भी कहा है कि बिहार में शराब की होम डिलेवरी हो रही है। इसमें दलित समुदाय के लोग शामिल हैं। मंत्री ने यह बातें सीतामढ़ी के बखरी स्थित महालादित दलित बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। बता दें कि रत्नेश सदा खुद महादलित समुदाय से आते हैं।
मद्य निषेध मंत्री ने कहा कि दलित समुदाय के लोग शराबबंदी के बाद भी बदनाम हैं। ये लोग नासमझ हैं। गरीब और अशिक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इसी का फायदा उठाकर शराब माफिया इस वर्ग के लोगों से शराब की होम डिलीवरी करवाते हैं। जब ये लोग पकड़े जाते हैं तो सीधे जेल जाते हैं लेकिन बड़े शराब तस्कर पुलिस से बच जाते हैं।
इससे पहले अभी हाल में ही केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दावा किया था कि प्रदेश में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और यहां तक ​​कि जज भी शराब का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कहने पर तीन-तीन बार प्रदेश के शराब कानून में संशोधन किया गया, उसके लिए धन्यवाद है। मांझी ने कहा कि मैने कहा था कि शराब नहीं पीने वाले को नहीं पकड़ा जाएगा, लेकिन आज क्या हो रहा है, उनको भी पकड़ रहे हैं।

  • Related Posts

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का…

    Continue reading
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द