ऑनलाइन गेम के चलते कर्ज में डूबे तो चोर बन गए तीन छात्र

 चोरी का तरीका जान पटना पुलिस हैरान

 पटना। पटना पुलिस ने ऑनलाइन गेम की लत के शिकार तीन छात्रों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कर्ज में डूबने के बाद चोरी करने लगे थे। ये छात्र हॉस्टल में रहने वाले दूसरे छात्रों के कमरों से मोबाइल, लैपटॉप जैसे कीमती सामान चुराते थे और उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र चुराए गए सामानों को स्थानीय दुकानदारों को बेचते थे, जो फर्जी बिल बनाकर उन्हें ऑनलाइन बेच देते थे।
पुलिस ने बताया कि शेखपुरा के रहने वाले तीनों छात्रों को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी, जिसके कारण वे कर्ज में डूब गए। जैसे ही छात्रों पर कर्जदारों का दबाव बढ़ा, छात्रों ने कर्ज चुकाने के लिए चोरी करनी शुरू कर दी। कर्ज चुकाने के लिए, छात्रों ने हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बताया कि ‘तीनों हॉस्टल लेने का झांसा देकर मोहल्ले-मोहल्ले घूमने लगे और जो छात्र अपने कमरे में नहीं होते थे, उनके रूम में घुसकर छात्रों का मोबाइल लैपटॉप समेत दूसरे सामान उड़ा ले जाते थे। चोरी किए गए सामानों को वे कम दामों पर बेच देते थे।’
इस मामले में बुद्धा कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र चुराए गए सामानों को स्थानीय दुकानदारों को बेचते थे। फिर चोरी किए गए इन सामानों का फर्जी बिल बनाकर दुकानदार ऑनलाइन बेच डालते थे। पुलिस अब इन दुकानदारों की तलाश कर रही है। पुलिस ने तीनों छात्रों के माता-पिता को सूचित कर दिया है और आगे की जांच जारी है।
डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी ने लोगों से अपील है कि वे ऑनलाइन सेकंड हैंड सामान खरीदते समय सावधानी बरतें। सेकंड हैंड सामान खरीदने से पहले इस बात को अच्छी तरह से जांच लें कि खरीदा गया सामान किसका है, कहां से आया है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?