अब चेन्नई जाने की जरुरत नहीं, पटना के IGIMS में ही बेहद कम खर्च पर हो जाएगा आंखों का ऑपरेशन

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) के परिसर में आंखों के अस्पताल और नए भवन का उद्घाटन किया। नड्डा शुक्रवार को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बिहार के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पटना, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में कई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, बिहार के मंत्री मंगल पांडे और विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में नड्डा ने आंखों के अस्पताल का उद्घाटन किया। इसका निर्माण करीब 188 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह संस्थान ट्रॉमा सेंटर की सुविधा वाला पूर्वी भारत का सबसे बड़ा नेत्र अस्पताल है।
नड्डा ने आईजीआईएमएस में स्वास्थ्य उप-केंद्र (एचएससी), अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी), स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (एचडब्ल्यूसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कुल 850 करोड़ रुपये की लागत की कई स्वास्थ्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
इससे पहले दिन में पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नड्डा के पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री और राज्य सरकार में भाजपा के अन्य मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर नड्डा की अगवानी की। नड्डा हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास 1 अणे मार्ग के लिए रवाना हो गए। राज्य में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) प्रमुख कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच शिष्टाचार मुलाकात है।

  • Related Posts

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

     दीपक कुमार तिवारी  बिहार में पटना की बांकीपुर…

    Continue reading
    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    पटना । बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

    • By TN15
    • August 5, 2026
    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    • By TN15
    • August 5, 2026
    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    • By TN15
    • August 5, 2026
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    • By TN15
    • August 5, 2026
    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?

    • By TN15
    • August 5, 2026
    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?