करंट की चपेट में आया पिता-पुत्र, खेत देखने गए किसान की मौत

 बन्दरा प्रखण्ड के नूनफारा की घटना

 जंगली सुअरों को मारने के लिए खेत में बिछाई नंगी तार के करंट के चपेट में आकर हुई घटना

दीपक तिवारी 

मुजफ्फरपुर। तीज के दिन हीं यहां हुए अमंगल हादसा हुआ।महिला की सुहाग उजड़ गयी।चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।लोगों की आंखे भर गई,जुबां खामोश हो गए। मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के पीयर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूनफारा गांव में बिजली के करंट लगने से पूर्व वार्ड सदस्य सह किसान रंजीत ठाकुर की मौत हो गई। राजीव ठाकुर एवं अन्य स्वजनों ने बताया कि पास के खेत में जंगली सूअर मारने के लिए नंगा तार बिछाया हुआ था। सुबह मृतक रंजीत ठाकुर अपने बेटे सुशांत कुमार के साथ अपने खेत गए थे। इसी दौरान नंगे बिजली तार के चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया। जिससे उनकी मौत हो गई। एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक पुत्र सुशांत ने बताया कि वह अपने पिता के साथ सुबह खेत जा रहे थे। इसी दौरान उसके पिता करंट के चपेट में आ गए।उन्हें भी झटका लगा और वे पीछे भागे। वे तो बच गए लेकिन पिता करंट की चपेट में आ गए,जिससे उनकी मौत हो गयी।पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद मृतक का शव गांव पहुंचते हीं परिजनों में चीख पुकार मच गई।लोगों की भीड़ जमा हो गयी। घटना से गांव के लोग काफी मर्माहत हैं।

  • Related Posts

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

     दीपक कुमार तिवारी  बिहार में पटना की बांकीपुर…

    Continue reading
    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    पटना । बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

    • By TN15
    • August 5, 2026
    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    • By TN15
    • August 5, 2026
    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    • By TN15
    • August 5, 2026
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    • By TN15
    • August 5, 2026
    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?

    • By TN15
    • August 5, 2026
    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?