बक्सर और समस्तीपुर में गैस, जमुई में गोल्ड!

 अब बिहार की किस्मत बदलने वाली है!

 पटना। खान एवं भू-तत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि जमुई में सोना खोजने के लिए किए गए सर्वे के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आए हैं। हालांकि, खोजबीन अभी जारी है। मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि जमुई में सोना मिलने की संभावनाएं बेहद कम हैं। सर्वे में जितनी उम्मीद थी उसके परिणाम आशा अनुरूप नहीं पाए गए हैं, लेकिन भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। अन्वेषण का काम जारी है।
मिहिर कुमार सिंह ने आगे बताया कि बक्सर और समस्तीपुर में गैस मिलने की संभावनाओं पर ONGC खोज कर रहा है। उम्मीद है कि 2025 तक रिपोर्ट आ जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि राज्य में बालू की ऑनलाइन बिक्री 15 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार ने ‘बालू मित्र पोर्टल’ बनाया है।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग की तर्ज पर बालू की ऑनलाइन बिक्री की तैयारियां हो रही हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए बालू मित्र पोर्टल विकसित किया है। उम्मीद है कि इस पोर्टल से 15 अक्टूबर से बालू की ऑनलाइन बिक्री प्रारंभ हो जाएगी। दरअसल, अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए सरकार नई योजनाएं भी ला रही है। इसके तहत, अवैध खनन की जानकारी देने वालों को इनाम दिया जाएगा और उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2215360 भी जारी किया गया है।
मिहिर सिंह ने यह भी बताया कि झारखंड से अलग होने के 24 साल बाद, बिहार में बड़े खनिज ब्लॉक से खनन की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार ने रोहतास के नौहट्टा में ग्लूकोनाइट के दो ब्लॉक रूंगटा एंड कंपनी को और बांका के निकट निकिल-क्रोमियम के एक ब्लॉक का खनन वेदांता को सौंपा है।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा