UP News : भोजपुर की बेटी ने बीओटी में जीता गोल्ड मेडल, राज्यपाल ने किया सम्मानित

सृष्टि आर्य ने गाजियाबाद स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज में बैचलर ऑफ आक्यूपेशनल थेरेपी परीक्षा में प्राप्त किये सर्वाधिक अंक, प्राथमिक शिक्षा भारत माता विद्या मंदिर भोजपुर-खेड़ी से तो इंटरमीडिएट किया है कृषक भारती इंटर कॉलेज भोजपुर से 

द न्यूज 15 ब्यूरो 

गाज़ियाबाद/भोजपुर/किरतपुर/बिजनौर/लखनऊ। जनपद बिजनौर के थाना किरतपुर के अंतर्गत आने वाले गांव भोजपुर की सृष्टि आर्य ने गाजियाबाद जाकर शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सृष्टि ने गाजियाबाद स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज में बैचलर ऑफ आक्यूपेशनल थेरेपी (बीओटी) परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये हैं। सृष्टि ने 3400 में से 2493 अंक (73.32) प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। इस उपलब्धि पर राज्यपाल आनंदीबेन ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सृष्टि को सम्मानित किया। संतोष मेडिकल कॉलेज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है।

दरअसल सृष्टि आर्य रवा राजपूत समाज से हैं। सृष्टि के पिता जितेंद्र आर्य भी अपने समय में प्रतिभाशाली विद्यार्थी रहे हैं। सृष्टि आर्य के दादा सुरेश आर्य समाज सेवी हैं। सृष्टि ने प्राथमिक शिक्षा भारत माता विद्या मंदिर भोजपुर-खेड़ी से तथा इंटरमीडिएट कृषक भारती इंटर कालेज भोजपुर से किया।
दरअसल जनपद बिजनौर में रवा राजपूत समाज शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इस समाज ने एक से बढ़कर एक प्रतिभा दी है। भोजपुर के ही करीब पड़ने वाले गांव लच्छीरामपुर के बलवंत सिंह राजपूत गढ़वाल और कुमाऊ यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे हैं। गांव रहमापुर के भीम सिंह आईआईटी  दिल्ली में वैज्ञानिक हैं। अभी हाल में उनको विज्ञान श्री पुरस्कार मिला है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया है।
  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई