9 को पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासन के खिलाफ भाकपा-माले निकालेगा प्रतिरोध मार्च

 बैठक में निर्णय,  बार-बार आश्वासन के बाद भी अनुकंपा पर अभ्यर्थी मिथलेश कुमार को नियुक्ति क्यों नहीं?  कुलपति को देना होगा जवाब:- अमित

पूसा/समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में अनुकंपा अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार का नियुक्ति सहित अन्य सवालों को लेकर बैठक रखा गया। बैठक में अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार ने कहा कि वरीय अधिकारी को पत्र देने, लगातार उनसे मिलकर आग्रह करने के बाबजूद नियुक्ति के जगह सिर्फ आश्वासन देने से परेशान अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार एवं दिवंगत कर्मचारी की विधवा चिंता देवी 22 फरवरी से डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया गया था देर शाम विश्वविद्यालय के कुलसचिव मृत्युंजय कुमार तिवारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर, श्री दिलीप कुमार, उपकुलसचिव, कुलपति के सचिव व भाकपा-माले वरिष्ठ नेता किशोर कुमार राय, जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार के मौजूदगी में लिखित रूप से चार महीने के आश्वासन पर अनशन समाप्त किया गया था लेकिन 6 महीना बिता जाने के बावजूद भी वादा खिलाफी विश्वविद्यालय प्रशासन अनुकंपा का प्रकिया अभी तक पूरा नहीं किया।
अनुकंपा नियुक्ति को लेकर बैठक में जानकारी देते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान शाहिद विनोद कुमार राय जो ईख अनुसंधान संस्थान पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में वरीय तकनीशियन पद पर कार्यरत थे जो 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में बतौर पीठासीन पदाधिकारी थे। कार्य के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। तत्पश्चात आश्रित परिवार उनके पुत्र मिथिलेश कुमार ने पत्रांक-102, दिनांक 12 फरवरी 2021 को अनुकंपा पर अपनी नियुक्ति के लिए सारी प्रक्रिया पूरा करने के बाद आवेदन दिया। इसके बाद कई बार कुलसचिव समेत अन्य अधिकारियों को आवेदन दिया गया। उनसे मिलकर अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए आग्रह भी किया गया लेकिन बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद आज तक नियुक्ति नहीं हुआ जबकि कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो जाने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। आगे उन्होंने कहा की पीड़ित परिवार के साथ अन्याय हो रहा है भाकपा-माले प्रखंड कमिटी के बैठक में निर्णय लिया गया है कि 9 सितंबर 2024 को सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा एवं जब तक अनुकंपा पर नियुक्ति नहीं होगा आंदोलन को तेज किया जाएगा। मौके पर भाकपा-माले वरिष्ठ जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, रौशन कुमार, महेश कुमार सिंह प्रखंड कमिटी सुरेश कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, भागनरायण राय, अखिलेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मो. इस्ताखार, बतहु महतो आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    पटना । बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस…

    Continue reading
    दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    • By TN15
    • August 4, 2026
    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

    • By TN15
    • August 4, 2026
    क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

    • By TN15
    • August 4, 2026
    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

    अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

    • By TN15
    • August 4, 2026
    अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

    दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!

    • By TN15
    • August 4, 2026
    दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!

    बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि…

    • By TN15
    • August 4, 2026
    बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि…