सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों से आमजनों को लाभान्वित करने में सभी प्रकार के मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : डीपीआरओ

जिला प्रशासन एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सकारात्मकता के साथ एक साथ मिलकर करना होगा कार्य

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी रोचना माद्री ने सूचना भवन के सभागार में पश्चिम चम्पारण जिले के प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक एवं डिजिटल मीडिया के जिला संवाददाता, ब्यूरो आदि से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों से आमजनों को लाभान्वित करने में सभी प्रकार के मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार की योजनाओं को अच्छे तरीके से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने हेतु जिला प्रशासन एवं मीडिया प्रतिनिधियों को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अगर कहीं कुछ कमी रह जाती है तो उसे भी मीडिया जिला प्रशासन को अवगत कराये, अविलंब उसे ठीक कराने की दिशा में कारगर कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान दर्जनों मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्षेत्र में उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं से जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी को अवगत कराया। इस पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया जायेगा। इस अवसर पर प्रशिक्षु सहायक निदेशक-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, डॉ0 अजय कुमार सिंह सहित मीडिया प्रतिनिधि यथा-अवधेश कुमार शर्मा, हृदयानंद सिंह यादव, मृत्युंजय कुमार दुबे, मनीष कुमार, पंकज कुमार, कैलाश यादव, एस के राव, आशिष कुमार, सुल्तान अहमद, समर कुमार दत्ता, विनय कुमार, इन्द्रमणि दुबे, प्रकाश सिंह, गोविन्द गिरी, मो0 साहेब सैयद समसुद्दीन, सूरज कुमार सिंह, राजेश कुमार, ब्रजभूषण कुमार, दिलशाद अहमद, शेखर सोनी, मधुसूदन प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार, सैयद सहाबुद्दीन अहमद, कुमार सानू , सोनू भारद्वाज, धर्मेन्द्र सर्राफ, अश्वनी कुमार सिंह, चन्दन ठाकुर, राणा प्रताप गुप्ता, ताज खान, सत्यम सिंघानिया, मोहन सिंह, अनिसुल वरा, शकील अहमद, आशुतोष कुमार बरनवाल, रोहित पाठक सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चम्पारण/चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने संवाददाताओं से…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    पीडीए की लड़ाई समाजवादी के साथ वोट से लडी जाएगी : रामआसरे विश्वकर्मा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    पीडीए की लड़ाई समाजवादी के साथ वोट से लडी जाएगी : रामआसरे विश्वकर्मा

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.

    • By TN15
    • June 20, 2026
    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई