पलंग तोड़ भूंजा..जिसे लेने के लिए दिखाना होता है आधार कार्ड और शादी की फोटो!

 बिहार में मिलता है यह भूंजा

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में हसीना मान जाएगी, हसीना उछल जाएगी और पलंग तोड़ भूंजा मिलता है। यह भूंजा लोगों को खूब पसंद आता है। खास बात यह है कि हीरालाल का खास ‘पलंग तोड़ भूंजा हर किसी को नहीं मिलता है। यह सिर्फ उन लोगों को दिया जाता है जो अपनी शादी की फोटो और आधार कार्ड दिखाते हैं। भूंजा विक्रेता का नाम हीरालाल है। पटना के पाटलिपुत्र इलाके में दुकान लगाते हैं। ये अपने अनोखे नाम वाले भूंजा के नाम से पटना में मशहूर हैं।
72 साल के हीरालाल बताते हैं कि सबसे पहले उन्होंने ‘हसीना मान जाएगी’ भूंजा बनाया था जो लोगों को इतना पसंद आया कि इसकी डिमांड सबसे अधिक हो गई। हर शुक्रवार को वे पास के महावीर वात्सल्य अस्पताल में 1 किलो यह भूंजा पहुंचाते हैं। सड़क किनारे होने के कारण नेता से लेकर डॉक्टर तक उनके ठेले पर भूंजा खाने आते हैं।
हीरालाल के भूंजा की खासियत है उसका अनोखा मसाला जो 140 अलग-अलग सामग्रियों को मिलाकर बनता है। इस मसाले को तैयार करने में हीरालाल को 3 घंटे लगते हैं और यह लगभग 15 दिनों तक चलता है। भूंजा बनाने के लिए चावल की मुढ़ी, भुना चना, कच्चा चना, उबला चना, बादाम, कॉर्न फ्लेक्स, मकई, उबला आलू, प्याज, हरी मिर्च, नींबू और खास तेल का इस्तेमाल किया जाता है। तेल भी अपने आप में खास होता है जिसमें पांच तरह के अचार के तेल का मिश्रण होता है।
हीरालाल 1962 से पटना में भूंजा बेच रहे हैं। उनके ठेले पर दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक भीड़ लगी रहती है। भूंजा की कीमत की बात करें तो ₹40 में 100 ग्राम ‘हसीना उछल जाएगी’ भूंजा, ₹30 में 100 ग्राम ‘हसीना मान जाएगी’ भूंजा और ₹35 में 100 ग्राम ‘प्यार हो जाएगा’ भूंजा मिलता है। सबसे महंगा है ‘पलंग तोड़ भूंजा’ जो ₹100 में 100 ग्राम मिलता है।
हीरालाल का कहना है कि उन्होंने भूंजा बेचने के लिए अलग-अलग नाम रखे ताकि लोगों का मनोरंजन भी हो सके। वे बताते हैं कि 1962 में सिवान से पटना आए तो भूंजा बेचने के लिए अलग-अलग नाम रखा। इससे लोगों का मनोरंजन भी होता है और ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कुराहट भी आती है। लोग इसे चाव से खाते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इससे हाजमा भी ठीक ढंग से हो जाता है।

  • Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर