अशोक चौधरी की सियासी बलि लेकर ही मानेगा बिहार का भूमिहार समाज!

 क्या मंत्री के बयान से जदयू में होगी बगावत?

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भूमिहार समाज को लेकर अपने बयान से सूबे में भूचाल खड़ा कर दिया है। जेडीयू ने उनके बयान से किनारा कर लिया है। अशोक चौधरी अब खुद अपने कहने का आशय समझा रहे। भूमिहार की गोद में खुद के पलने और भूमिहार परिवार में बेटी ब्याहने की बात कर सफाई देते थकते नहीं। पर भूमिहार नेता इस बार उन्हें बख्शने के मूड में नहीं हैं। जेडीयू ने अशोक के बयान से किनारा कर लिया है, लेकिन नीतीश कुमार खामोश हैं। उनकी खामोशी को उनके गुस्से का इजहार माना जा रहा है।
भूमिहार समाज के लोगों का कहना है कि अशोक चौधरी की यह पुरानी आदत है। पिछले साल वे जेडीयू के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से भी टकराए थे। बाद में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। संभव है कि अशोक चौधरी इसे अपनी जीत मान बैठे हों और अब भूमिहारों से फिर टकराव का प्लान बना लिया हो। जिस अंदाज में उन्होंने भूमिहार को टिकट न देने की बात जहानाबाद में कही, उसके लिए तो अधिकृत भी नहीं हैं। यह बात सभी जानते हैं कि टिकट बंटवारे का काम नीतीश कुमार की सहमति के बिना संभव ही नहीं। फिर अशोक चौधरी को यह अधिकार किसने दे दिया। क्या नीतीश ने टिकट बांटने के लिए उन्हें अधिकृत कर दिया है।
वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र कुमार कहते हैं कि अशोक चौधरी की महत्वाकांक्षा बढ़ी है। वे अपने को नीतीश कुमार के कद का समझने लगे हैं। बेटी को सांसद बना कर उन्होंने परिवारवादी राजनीति की राह पकड़ ली है, जो जेडीयू का कल्चर नहीं है। रही बात भूमिहार को टिकट न देने वाले उनके बयान की तो टिकट बांटने के वे अधिकारी थे तो बेटी को क्यों दूसरे दल से टिकट मिला। उन्होंने जेडीयू का टिकट क्यों नहीं दिला दिया। दरअसल चौधरी जेडीयू का खेल बिगाड़ना चाहते हैं। संभव है कि उन्होंने नया ठौर तलाश लिया हो। वैसे भी इधर-उधर आवाजाही उनके लिए नई बात नहीं है। कांग्रेस छोड़ कर वे जेडीयू में आए थे और जेडीयू छोड़ कहीं और जाएं तो आश्चर्य नहीं।
माना जा रहा है कि अशोक चौधरी ने अपने बयान से जेडीयू और नीतीश कुमार की छवि को डेंट किया है। इसे नीतीश बर्दाश्त नहीं करेंगे। नीतीश कुमार का ग़ुस्सा जो लोग समझते हैं, वे इस तरह के कयास लगा रहे हैं। बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित है। उसमें अशोक चौधरी को अपने बड़बोलेपन की कीमत चुकानी पड़ जाए तो आश्चर्य नहीं। भूमिहार समाज का ग़ुस्सा शांत कराने के लिए नीतीश ऐसा कर भी सकते हैं। भूमिहारों ने नीतीश को कैसे मदद की है, यह बात सभी जानते हैं। यही वजह है कि वे भूमिहार नेताओं को तवज्जो भी देते रहे हैं। पिछले साल लाख अफवाहें उड़ीं कि ललन सिंह आरजेडी के संपर्क में हैं, लेकिन नीतीश ने उस पर भरोसा नहीं किया। ललन सिंह आज नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के सदस्य हैं तो इसमें नीतीश की रजामंदी है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    • By TN15
    • June 22, 2026
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 22, 2026
    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार