पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और उसके बेटे को मिली जान से मारने की धमकी

स्पीड पोस्ट के माध्यम से आए थे दो लिफाफे

गया। गया में जदयू नेेत्री व पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और उसके बेटे को बड़ा धमाका कर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी वाला यह पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से आया था।स्पीड पोस्ट के माध्यम से दो लिफाफा आए थे। एक में जदयू नेत्री व पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और दूसरे में उनके पुत्र राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव का नाम था। दोनों में जान मारने की धमकी की कई बातें लिखी थी।धमकी वाला पत्र मिलते ही जदयू के पूर्व एमएलसी और उनके परिवार के लोग चिंतित हुए है. इस मामले की प्राथमिकी रामपुर थाना में दर्ज कराई गई है। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में गई है।
जानकारी के अनुसार बीते दिन स्पीड पोस्ट के माध्यम से जदयू नेत्री व पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर स्पीड पोस्ट के माध्यम से दो लिफाफे आए. स्पीड पोस्ट के माध्यम से लिफाफा मिलने के बाद उसे पढ़ा गया, तो सभी के होश उड़ गए थे यह दोनों लिफाफे पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और उनके बड़े बेटे राकेश रंजन उर्फ राॅकी यादव के नाम से था।दोनों लिफाफे में जान से मारने की धमकी भरी बातें लिखी गई थी।
24 अगस्त को पटना जीपीओ से स्पीड पोस्ट कराया गया था. स्पीड पोस्ट बीते दिन पूर्व एमएलसी एमएलसी मनोरमा देवी के घर पहुंचा, इसमें दो लिफाफे निकले है एक लिफाफा मनोरमा देवी के नाम से था, तो दूसरा लिफाफा उनके पुत्र रॉकी यादव के नाम से था।दोनों में ही धमकी भरी बातें लिखी थी. दोनों को जान करने को धमकाया गया है।इस मामले को लेकर पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी ने रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जदयू की पूर्व एमएलसी और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी वाले पत्र में काफी कुछ लिखा गया है। यह भी कहा गया है, कि बड़ा धमाका करेंगे. इस मामले को लेकर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मनोरमा देवी ने कहा है, कि स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनके यहां बीते 26 अगस्त को डाक के माध्यम से दो लिफाफा मिले थे।एक में मेरा और दूसरे में मेरे बड़े पुत्र राकेश रंजन का नाम लिखा था। इसे मेरे घर के कर्मचारी अजय शर्मा ने रिसीव किया, जिसके बाद मेरे निजी सहायक रविंद्र कुमार ने लिफाफा खोला और पढ़ने के बाद उसने बताया कि आप लोगों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र आया है। जिसमें जान मारने की धमकी लिखी है और बड़ा धमाका करने की चेतावनी दी गई है।इसका ट्रैक आईडी-ईएफ 434191177 आईएन और 434191115 ,आईएन है. इसे ट्रैक करने पर पता चला कि दिनांक 24 अगस्त को पटना जीपीओ से पोस्ट किया गया है। पत्र में भेजने वाले का नाम सुशील कुमार पता साकेत पुरी बहादुरपुर राजेंद्र नगर पटना है। धमकी का पत्र एवं लिफाफा एफआईआर में संलग्न कराया गया है।वहीं, पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी ने कहा है। कि उक्त पोस्ट ऑफिस का सीसीटीवी जांच पर अपराधी की गिरफ्तारी पुलिस करे।सीसीटीवी जांच कर आसानी से पत्र भेजने वाले का पता लगाया जा सकता है और उसके पूरे गिरोह के सरगना का भी पता लगाया जा सकता है। इस केस के आईओ रामपुर थाना के इंस्पेक्टर दिनेश बहादुर सिंह खुद बने हैं और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।स्पीड पोस्ट के माध्यम से दो लिफाफे आए थे।दोनों लिफाफों को खोला गया, उसमें जान मारने की धमकी लिखी थी। एक लिफाफा मेरे नाम और एक दूसरा मेरे बेटे के नाम से आया है ।दोनों में जान मारने की धमकी दी गई है।बड़ा धमाका करने की भी बात कही गई है। वह मांग करती हैं कि पुलिस सीसीटीवी की जांच कर अपराधियों का पता लगाए और गिरोह के सरगना तक का खुलासा करेंगे फिलहाल अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन