पुलिस ने रॉ के फर्जी डीआईजी को किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर- 49 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को खुद को 2000 बैंच का आईपीएस अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह एक नोएडा के होटल में ठहरा हुआ था और बिल देने के नाम पर उसने रॉ में डीआईजी होने का दावा किया और पैसे देने से इनकार कर दिया। शक होने पर होटल के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी तो पूरा मामला खुलकर सामने आया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी इंद्रनील रॉय के रूप में की है।इंद्रनील अपनी पत्नी और बच्चे के साथ एक सेक्टर—51 स्थित एक होटल में रुका हुआ था। होटल प्रबंधन ने चेक-आउट के समय बिल का भुगतान करने को कहा, तो उसने खुद को आईपीएस ​अधिकारी बताया। उसने खुद को रॉ में डीआईजी के पद पर तैनात होने का दावा किया। होटल के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों को उसने एक फ़र्ज़ी आई कार्ड भी दिखाया। पैसे न देकर वह बार—बार होटल के कर्मचारियों को अपने पद का रौब दिखा रहा था।

फर्जी आईपीएस से बार—बार होटल का बिल मांगने पर उसने कर्मचारियों को अच्छी नौकरी लगवाने का भी झांसा दिया। सही पैसे मिलने पर उनकी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। होटल के मैनेजर की सूचना पर पुलिस होटल पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पहले एक ट्रांसपोर्ट का बिज़नेस करता था। कुछ साल से उसके बिज़नेस में मुनाफ़ा नहीं हो रहा था। ये फ़र्ज़ी आईडी इंद्रानील रॉय ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए ख़ुद बनवाये ताकि ज़रूरत पड़ने पर वह इस आईडी का फ़ायदा उठा सकें।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    • By TN15
    • August 11, 2026
    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

    • By TN15
    • August 11, 2026
    रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

    ‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

    • By TN15
    • August 11, 2026
    ‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

    रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

    • By TN15
    • August 11, 2026
    रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

    ‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

    • By TN15
    • August 11, 2026
    ‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

    15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा

    • By TN15
    • August 11, 2026
    15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा