बांका में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

 कान में लगा हुआ था हेडफोन

बांका। बिहार के बांका में ट्रेन हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना चांदन रेलवे स्टेशन के पास हुई। मृतक की पहचान गौरीपुर पंचायत के ललित पुजारी (30 वर्ष) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते ललित ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और चांदन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार शाम को चांदन रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई। लोगों ने बताया कि युवक ने कान में हेडफोन लगा रखा था, जिससे उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी होगी। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई।
पुलिस ने बताया, ‘मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान गौरीपुर पंचायत के नाढी जमदाहा गांव निवासी कारू पूजा के 30 वर्षीय पुत्र ललित पुजार के रूप में हुई।’ पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। ललित का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि ललित मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
सूत्रों के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते ललित ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी थाना पुलिस ने बताया, ‘पारिवारिक विवाद के कारण युवक ने रेल में कट कर अपनी जान दे दी।’ इस घटना की जांच चांदन पुलिस कर रही है। जीआरपी पुलिस के एके सिंह, मेहपाल सिंह और भागवत यादव भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला