2 लाख का पुरस्कार पाने का सपना टूटा,विक्षिप्त को अपहृत मजदूर होने की आशंका में पुलिस को दे दी सूचना

 पुलिस सत्यापन में निकला दूसरा सख्स

 वापस छोड़ा गया
 युवक के पुरस्कार पाने का सपना टूटा
 पीयर थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला

मुजफ्फरपुर। बंगाल के अपहृत या गुमशुदा मजदूर की बरामदगी में सहयोग कर दो लाख रुपए के पुरस्कार राशि पाने की सोनू के सपने को झटका लग गया,जब उसकी पहचान के सख्स का सत्यापन नहीं हो सका। महज कुछ ही घंटे के अंदर सोनू का यह सपना टूट गया। मामला पीयर थाना क्षेत्र के पिलखी से जुड़ा है। दरअसल बंगाल के अपहृत या गुमशुदा एक मजदूर के बारे में एक अखबार में खबर और विज्ञापन छपी थी। मामले को लेकर ब्रह्मपुरा थाने में साल 2020 में मामला भी दर्ज हुआ था।इस आशय से संबंधित खबर एवं विज्ञापन अखबार में पढ़ने के बाद पिलखी पुल बांध रोड में चाय का दुकान चलाने वाले सोनू कुमार चौधरी को एक मानसिक विक्षिप्त का हुलिया गुमशुदा मजदूर की तस्वीर से मिलता जुलता देखकर 2 लाख रुपये के पुरस्कार की लालसा जगी। उसने पुलिस की मदद करने की सोंची। ब्रह्मपुरा थाने के नंबर पर कॉल कर उक्त मजदूर के पिलखी पुल के पास देखे जाने की सूचना दी। इसके बाद ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने पीयर थाने की मदद से बंगाल के गायब मजदूर सुजीत दास (27) की शक्ल वाले शख्स को पिलखी पुल के पास से ले गयी। इसके बाद सोनू के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह 2 लाख रुपये मिलने की खुशी से अति उत्साहित था। लेकिन इस बीच उसके पहचान कराए सख्स का सत्यापन नहीं हो सका।पुलिस उसे वापस लाकर छोड़ दी। मामले में पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि बंगाल के एक मजदूर की गुमशुदगी का मामला था।गायब मजदूर के होने की आशंका में इसकी सूचना दी गयी थी,लेकिन सत्यापन में वह नहीं निकला।
वहीं बांध रोड पर मौजूद लोगों ने बताया कि आशंकित शख्स अक्सर यहां देखा जाता है। लोग उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त समझते हैं। लेकिन संयोगवश उसका हुलिया गायब मजदूर की शक्ल वाली तस्वीर से मिलता जुलता देखकर चाय दुकानदार सोनू ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार